Home अंतर्राष्ट्रीय ट्रंप का रूस से डीजल खरीदने का बड़ा ऐलान, भड़के जेलेंस्की बोले-...

ट्रंप का रूस से डीजल खरीदने का बड़ा ऐलान, भड़के जेलेंस्की बोले- पुतिन को मिलेगा युद्ध लंबा खींचने का मौका

10
0

अमेरिका और रूस के बीच डीजल आपूर्ति को लेकर हुए कथित समझौते ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद रूसी डीजल की आपूर्ति को लेकर बड़ा ऐलान किया। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने रूसी डीजल की बिक्री पर प्रतिबंधों में अस्थायी छूट दी है। ट्रंप के इस फैसले से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की नाराज हैं। उन्होंने इसे अनुचित और कमजोर कदम बताया है।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर दावा किया कि रूस तत्काल 3 लाख टन से अधिक डीजल अमेरिकी और वैश्विक बाजारों में उपलब्ध कराएगा। उन्होंने नवंबर में 5 लाख टन अतिरिक्त डीजल और इसके बाद और अधिक आपूर्ति का भी जिक्र किया। क्रेमलिन ने भी वैश्विक बाजारों में तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति की तत्परता जताई है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने रूसी डीजल की बिक्री के लिए अस्थायी छूट जारी की है, जिससे अप्रैल 2027 तक आपूर्ति का रास्ता खुल सकेगा।

अमेरिका में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच ट्रंप प्रशासन का यह कदम अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट में पेट्रोल की औसत कीमत 4.37 डॉलर प्रति गैलन और डीजल की कीमत 6.28 डॉलर प्रति गैलन बताई गई है। ये कीमतें फरवरी के अंत से क्रमशः 46% और 67% से अधिक बढ़ने का दावा किया गया है।

ईरान से जुड़े संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य में बाधाओं ने वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ाया है। ट्रंप ने कहा कि किसानों, ट्रक चालकों और आम अमेरिकी नागरिकों के लिए ईंधन सस्ता करना उनकी प्राथमिकता है।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूसी डीजल आपूर्ति पर प्रतिबंधों में छूट देने के फैसले को अनुचित बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इससे पुतिन की युद्ध लड़ने की ताकत बढ़ेगी और रूस ज्यादा आक्रामक हमले कर सकेगा।जेलेंस्की के मुताबिक, इस समझौते से रूस को युद्ध लंबा खींचने, ज्यादा लोगों की जान लेने और दुनिया को नुकसान पहुंचाने में मदद मिलेगी।

बता दें रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और उसके सहयोगियों ने मॉस्को पर कई प्रतिबंध लगाए थे। ऐसे में रूसी ईंधन की बिक्री को राहत देने का फैसला अमेरिकी नीति में बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस समझौते की शर्तों और आपूर्ति के विस्तृत विवरण की स्वतंत्र पुष्टि जरूरी है।

ईरान युद्ध के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि, शुक्रवार को ट्रम्प के ऐलान के बाद डीजल की कीमतों में गिरावट आई। एनर्जी एक्सपर्ट क्लेटन सीगल ने कहा कि इस समझौते से कीमतों पर ज्यादा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। लेकिन इससे रूस और पुतिन को बड़ा फायदा होगा।

वहीं, एक और एक्सपर्ट माइकल लिंच ने इस समझौते की तुलना डूबते जहाज से की। उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस से डीजल खरीदेगा, तो रूस के मौजूदा ग्राहक दूसरे देशों से डीजल खरीदने लगेंगे। इससे कीमतों में कोई कमी नहीं आनी वाली।

रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक, ट्रम्प ईरान जंग का समाधान निकालने की कोशिशों में रूस की भूमिका का स्वागत करते हैं। ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ जंग खत्म होते ही तेल की कीमतें तेजी से गिरेंगी। उन्होंने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के सिरैक्यूज में एक चुनावी रैली के दौरान यह बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here