रायपुर, 10 october2026। सुरक्षित भव: फाउंडेशन द्वारा ITSA Hospital के सहयोग से बुधवार को दोपहर 2:00 बजे Road Safety Class का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं सुरक्षित यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में सुरक्षित भव: फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री केशव राव ने संस्था के गठन एवं पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था को 100 से अधिक World Records प्राप्त हैं तथा विभिन्न जनहित गतिविधियों के माध्यम से निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
रायपुर कमिश्नरेट से ACP सीमा अहिर्वार ने यातायात नियमों के पालन एवं सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से सड़क पर स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की अपील की।
सुरक्षित भव: फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. संदीप धुप्पड़ ने सड़क सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि थोड़ी-सी सावधानी और जिम्मेदार व्यवहार कई दुर्घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने पिछले 14 वर्षों से किए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता कार्यों की जानकारी भी साझा की।
श्री सुनिल बलानी, डायरेक्टर ITSA ने सुरक्षित यातायात व्यवहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर देते हुए सभी से यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में ITSA के CEO श्री सूरज त्रिपाठी उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने सहित अनेक महत्वपूर्ण सड़क सुरक्षा संदेश दिए गए।
इस अवसर पर सुरक्षित भव: फाउंडेशन के सदस्यों तथा ITSA अस्पताल से जुड़े पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित १५०से अधिक लोगों ने सहभागिता की।
सभी उपस्थित लोगों को Emergency Card (इन केस कार्ड) निःशुल्क वितरित किए गए तथा इसके उपयोग एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं Road Safety Club के पदाधिकारी एवं Executive Members भी उपस्थित रहे।
सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं Road Safety Club रायपुर ने नागरिकों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें, सड़क सुरक्षा को अपनी आदत बनाएं और स्वयं के साथ-साथ दूसरों के जीवन की भी सुरक्षा सुनिश्चित करें।







