Home चर्चा में दिव्यांग बच्चों ने किया ग्रैंड रास गरबा-5 के पोस्टर का विमोचन…

दिव्यांग बच्चों ने किया ग्रैंड रास गरबा-5 के पोस्टर का विमोचन…

13
0
सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़। नवरात्रि उत्सव के मद्देनजर शहर में गरबा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी कड़ी में आज प्राजंल विशेष विद्यालय, सारंगढ़ में एक भावुक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने Grand Raas Garba Season-5 के भव्य पोस्टर का विमोचन किया।
इस अवसर पर संस्था की प्रमुख श्रीमती हीरादेवी बच्चों के साथ मौजूद रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। वहीं ग्रैंड रास गरबा ग्रुप सारंगढ़ के आयोजक परिवार के सदस्य विशेष रूप से विद्यालय पहुंचे और बच्चों के साथ मिलकर पोस्टर का अनावरण किया। दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर पोस्टर विमोचन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरबा महोत्सव को और अधिक भव्य बनाया जा रहा है। यह आयोजन 15 एवं 16 अक्टूबर 2026 को शिवा इन, गणेश राइस मिल, सारंगढ़ में शाम 07:00 बजे से आयोजित होगा। आकर्षक लाइट, साउंड, सजावट और बेस्ट गरबा ड्रेस के लिए पुरस्कार इस बार मुख्य आकर्षण होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here