सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
“छात्रों की सुविधाएं ,नियमित उपस्थिति व शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा”
सारंगढ़ ।पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला अमोदी में शासन के निर्देशानुसार पालक- शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, पढ़ाई में पालकों की भूमिका, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम पर चर्चा, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अपार आईडी, राज्य छात्रवृत्ति ,शाला त्यागी,दिव्यांग बच्चों को शासन द्वारा मिलने वाले लाभ, अभिभावक और शिक्षक के बीच सहयोग के संबंध में चर्चा, बच्चों को बहुत देर तक टीवी वह मोबाइल देखने पर पढ़ने वाले प्रभाव, गृह कार्य संबंधी विषय, बच्चों के संस्कार व अनुशासन पर विशेष ध्यान , स्वच्छता संबंधी विषय, आदि इन सभी बिंदुओं पर पालक- शिक्षक के बीच विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। विशेष केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग का महत्वाकांक्षी योजना में से एक पहाड़ा अभ्यास जिसमें कक्षा तीसरी से पांचवी तक के अनेक विद्यार्थियों ने सहभागिता प्रदान करते हुए 20 का पहाड़ा प्रदर्शन से ऊपर 28 तक के पहाड़ा का प्रदर्शन पालकों की समक्ष किया गया

सभी पालकों का जिज्ञासा था कि अपने-अपने बच्चों के पेपर देखें और उनके अनुरूप हम सब ने सभी छात्राओं का पेपर पालकों को अवलोकन कराया। साथ ही इस वर्ष पीएम श्री विद्यालय अमोदी में बाल वाटिका नर्सरी कक्षा भी प्रारंभ की गई है। जिसमें पीएम श्री विद्यालय अमोदी में बालवाड़ी नर्सरी कक्षा संचालित हो रही है। यह जानकारी जब पालकों को अवगत कराया गया तो खुशी से पालक झूम उठे क्योंकि इसका सीधा लाभ 6 वर्ष से कम के बच्चों व पालकों को मिलेगा। पीएम श्री अमोदी में योगाशिक्षक, संगीत शिक्षक के आने से बच्चों के सर्वागीण विकास में चार चांद लग गई है। इन शिक्षकों के लिए हमारे राज्य के जिला परियोजना समन्वयक श्री आशीष गौतम सर जी के अथक प्रयासों से एवं हमारे विकासखंड शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी महोदय, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक डीएमसी श्री नरेश चौहान सर जी के सहयोग से यह शिक्षक हमें मिल पाया है। पीएम श्री विद्यालय अमोदी मे यह सभी सुविधाएं जब पालकों को अवगत कराया गया। तो पालकों में हर्ष का माहौल बन गया तथा इन सभी पदाधिकारी व छत्तीसगढ़ शासन को कोटि-कोटि साधुवाद धन्यवाद दिया। इस पालक शिक्षक बैठक में हमारे एसएमसी के सभी सदस्य हमारे संकुल के समन्वयक, हमारे विद्यालय के सभी शिक्षक गण, सभी बच्चों के पालक गण उपस्थित रहे। पीएम श्री विद्यालय के संस्था प्रमुख द्वारा पालकों का आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय की हर गतिविधि में पालकों की सहभागिता प्रदान करने की आशा व्यक्त की।







