Home चर्चा में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाने...

नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाने के आरोपों को बताया निराधार-पद्मश्री अनुज शर्मा के कार्यक्रम में शामिल होने किया अपील

18
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। आरंग नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन ने दुर्गोत्सव समिति के पोस्टर हटाए जाने को लेकर लगाए गए तमाम आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने इन आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए स्पष्ट किया कि इस तरह की राजनीतिक बयानबाजी पूरी तरह अनुचित है।डॉ. जैन ने कहा कि नवरात्रि का पवित्र पर्व आरंग सहित पूरे देश में अपार हर्षोल्लास और गहरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। माँ दुर्गा के नौ दिवसीय पावन अनुष्ठान और विशेष रूप से माँ महामाया पारा में स्थापित होने वाली बड़ी दुर्गा प्रतिमा को लेकर आरंगवासियों में एक अलग ही उत्साह रहता है।उन्होंने आगे बताया कि आगामी 15 अक्टूबर को महामाया पारा दुर्गोत्सव समिति द्वारा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ है। ऐसे सार्वजनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पोस्टर लगना स्वाभाविक है। सार्वजनिक आयोजनों पर व्यक्तिगत टिप्पणी करना और राजनीतिक द्वेष के चलते पोस्टर निकलवाने का झूठा आरोप लगाना पूरी तरह निराधार है।एक इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल मिडिया में भ्रामक खबर प्रकाशित कर मेरे पद की गरिमा को ठेस पहुचाने का प्रयास किया गया है।जो अनुचित है।नगर पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि आदरणीय केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी के सहयोग से आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here