पेंड्रा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की मांग पर उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव ने पेंड्रा स्थित हाई स्कूल के असेंबली हॉल के निर्माण/विकास कार्य के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति पर सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के पेंड्रा आगमन के दौरान नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने हाई स्कूल में असेंबली हॉल की आवश्यकता को लेकर उनके समक्ष मांग रखी थी। सांसद महोदया ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्तर पर पहल करने का आश्वासन दिया था। इसी पहल के परिणामस्वरूप अब असेंबली हॉल के लिए 20 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इस स्वीकृति से विद्यालय में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मदद मिलेगी। असेंबली हॉल विद्यार्थियों के कार्यक्रमों, सामूहिक आयोजनों तथा अन्य विद्यालयीन गतिविधियों के लिए उपयोगी साबित होगा।
नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष श्री राकेश जालान ने इस स्वीकृति के लिए सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस प्रकार के कार्य महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी पेंड्रा नगर के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता मिलती रहेगी







