Home चर्चा में आरंग नगर पालिका अध्यक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, कांग्रेस...

आरंग नगर पालिका अध्यक्ष पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, कांग्रेस पार्षदों ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

8
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग :-आरंग नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन द्वारा माँ दुर्गा के चित्र वाले फ्लेक्स बैनरों को कचरे की गाड़ी में फिकवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना से आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने आरंग थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
श्री सार्वजनिक नव दुर्गा उत्सव समिति महामाया पारा, आरंग द्वारा आगामी 15 अक्टूबर 2026 को जगराता कार्यक्रम का आयोजन तय किया गया है। इस धार्मिक आयोजन के प्रचार के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर फ्लेक्स और होर्डिंग्स लगाए गए थे, जिन पर माँ दुर्गा की तस्वीर मुद्रित थी।
 
आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन ने दुर्भावनावश इन बैनरों को उतरवाकर नगर पालिका के कचरा ट्रैक्टर में डलवा दिया और फिंकवा दिया।
जनमानस में आक्रोश और उग्र आंदोलन की चेतावनी
दिए गए ज्ञापन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि माँ दुर्गा के चित्र वाले पवित्र बैनरों को कचरे की गाड़ी में फेंके जाने से हिंदू समाज और सनातन धर्म की आस्था को गहरी ठेस पहुँची है। इस घटना के बाद से नगर वासियों और धार्मिक प्रेमियों में भारी गुस्सा है।
कांग्रेस पार्षदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस मामले में उचित कानूनी कदम नहीं उठाया गया, तो आरंग में उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता, पार्षद खिलावन निषाद , समीर गौरी , ईश्वर पटेल, सजल चंद्राकर , पार्षद प्रतिनिधि सूरज सोनकर, भरत लोधी, कुलदीप लोधी, सागर जोशी , आलोक शर्मा , डालू जलक्षत्रि,सुनील बघेल, मनीष कंडरा, भोला यादव, देवेंद्र घृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कॉग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here