Home चर्चा में कोमाखान में KMK गरबा ग्रुप का ऐतिहासिक आयोजन, राधा कृष्ण मंदिर परिसर...

कोमाखान में KMK गरबा ग्रुप का ऐतिहासिक आयोजन, राधा कृष्ण मंदिर परिसर में देर रात तक थिरके कदम

15
0

अब्दुल रफ़ीक खान/कोमाखान:
नवरात्रि के पावन अवसर पर कोमाखान की धरा भक्ति और उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठी। KMK गरबा ग्रुप के तत्वावधान में स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर परिसर में एक भव्य व ऐतिहासिक गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग उत्सव में क्षेत्रवासियों ने भारी संख्या में शिरकत कर आयोजन को यादगार बना दिया।

रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक शामियाने से सजे प्रांगण में पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित बालिकाओं, युवतियों और महिलाओं ने ताल से ताल मिलाते हुए भक्तिमय गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। माता के भजनों और भक्ति गीतों की धुनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे।

कार्यक्रम को देखने और भक्ति का आनंद लेने के लिए नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिससे पूरा परिसर खचाखच भर गया। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। KMK गरबा ग्रुप के बेहतर प्रबंधन और शांतिपूर्ण माहौल की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। ग्रुप के सदस्यों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here