आरंग –
संकुल समन्वयक संकुल सेमरिया एवं शासकीय प्राथमिक शाला सेमरिया के प्रभारी प्रधान पाठक श्री विश्राम प्रसाद बंजारे सर जी के द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों को न्योता भोज कराया गया। जिसे प्राप्त कर बच्चे काफी उत्साहित एवं खुश नजर आये। इस दौरान बच्चों को जलेबी, नमकीन मिक्चर, चाकलेट परोसे गये। साथ ही बच्चों को पेन, पेंसिल भी वितरित किए गए।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सेमरिया के पंच दानेश्वर सिन्हा,रामकुंवर सिन्हा,सोहद्रा सिन्हा एवं विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे।







