-किशोर की पुण्य तिथि पर स्वरांजलि कार्यक्रम का आयोजन
पेण्ड्रा । स्वरांजलि जीपीएम संगीत एवं कला मंच ने हिंदी सिनेमा जगत के महान पार्श्व गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर 13 अक्टूबर, मंगलवार को पं. माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब भवन, पेण्ड्रा के सभागार में “किशोर की यादें” कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें गायकों ने किशोर के लोकप्रिय कालजयी गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।
दिलों को छूने वाली हर दौर में प्रासंगिक गीत “जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं जो मुकाम वो फिर नहीं आते,” “जिंदगी एक सफर है सुहाना,” “दिए जलते हैं फूल खिलते हैं,” जैसे गीतों को सभी ने सराहा। 5 वर्षीय मास्टर श्रेयांश कुशवाहा ने “ओ साथी रे” गाने से सभी की वाहवाही बटोरी।

इस कार्यक्रम में गीत संगीत प्रेमियों में जबरजस्त उत्साह देखा गया। इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रोताओं ने भी कार्यक्रम का आनंद उठाया। गौरवपूर्ण परंपराओं और मधुर संगीत की विरासत को सहेजते हुए यह कार्यक्रम किशोर कुमार के साथ ही भारत रत्न लता मंगेशकर और आशा भोंसले को समर्पित था, जिन्होंने अपने अमर गीतों से भारतीय संगीत जगत को नई ऊँचाइयाँ दीं।
कार्यक्रम में स्वरांजलि समिति के साथ ही जीपीएम टेलेंट हंट फाउंडेशन पेण्ड्रा और रियल म्यूजिक लवर्स गौरेला के सदस्यों की सुरीली आवाज ने वातावरण को सुरमय बना दिया।
अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल महान गायकों को श्रद्धांजलि हैं, बल्कि नई पीढ़ी को संगीत के प्रति संवेदनशील और प्रेरित करने का माध्यम भी हैं।
कार्यक्रम का संचालन अवनीश पाण्डेय एवं अजय चौधरी ने किया। कार्यक्रम में स्वरांजलि समिति के जिलाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, सचिव विनय सूर्यवानी, कोषाध्यक्ष आदित्य पांडे, नगर पालिका पेण्ड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान, समाजसेवी पवन सुल्तानिया, सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा, रामनिवास तिवारी, विवेक जायसवाल, शरद अग्रवाल, पंकज तिवारी, संजय जैन, अंबिका शर्मा, डॉ. योगेश तिवारी, नीतू जैन, शिवानी सूर्यवानी, कंचन सिंह, रिंकी जायसवाल, रजिया खान, रचना त्यागी, मनीष श्रीवास, विकास जायसवाल, अरुण तिवारी, विक्रांत सिंह, आरके सिंह, अजीत दुबे, कमलेश गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, बलराम जोशी, पवन गोयनका, कुंजबिहारी तिवारी, ऋषि मिश्रा, महेश शिवदासानी, चंदू वाधवानी, विनोद वैश्य, अश्वनी जैन, रज्जन केशरी, रम्मू थदलानी, मोनू पटेल इत्यादि उपस्थित थे।
इन्होंने दी लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति
मास्टर श्रेयांश कुशवाहा, श्रीकांत चतुर्वेदी, प्रशांत कुशवाहा, अखिलेश नामदेव, विनय सूर्यवानी, सत्य नारायण जायसवाल, अमित शर्मा, संजय राजपूत, शनि श्रीवास्तव, रमेश प्रधान, अभिजीत पाठक, पंकज जैन, प्रिया बर्मन, चित्ररेखा, प्रदीप वैष्णव, विकास त्यागी, मदन सोनी, पीयूष गुप्ता, प्रमोद शर्मा, आशुतोष तिवारी, संजय विश्वकर्मा, अवनीश पांडे, प्रतीक गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, अभिषेक व आकांक्षा, शैल गुप्ता, जगतराम चौहान, संतोष कुमार एवं किरण कश्यप ने लोकप्रिय गानों की प्रस्तुति दी ।







