Home चर्चा में ग्राम अरसी में डोम शेड निर्माण के लिए विधायक ईश्वर साहू ने...

ग्राम अरसी में डोम शेड निर्माण के लिए विधायक ईश्वर साहू ने की ₹5 लाख की घोषणा

4
0

हिमाचल कुमार/अरसी। नवरात्रि के पावन अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री ईश्वर साहू जी ने जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष श्री पवन शर्मा जी के गृह ग्राम अरसी पहुंचकर मां दुर्गा के नवस्वरूपों के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री पवन शर्मा जी के निवेदन पर विधायक श्री ईश्वर साहू ग्राम अरसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने माता के दरबार में सेवा-भजन में भाग लिया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों की मांग पर ग्राम सरपंच द्वारा सार्वजनिक दुर्गा पंडाल के सामने डोम शेड निर्माण कराए जाने का प्रस्ताव रखा गया। ग्रामीणों की आवश्यकता को देखते हुए विधायक श्री ईश्वर साहू ने इस मांग को स्वीकार करते हुए डोम शेड निर्माण के लिए ₹5 लाख की राशि देने की घोषणा की।

इस अवसर पर विधायक ने ग्राम के विकास से जुड़ी अन्य आवश्यक मांगों पर भी सहयोग का आश्वासन दिया। डोम शेड निर्माण की घोषणा से ग्रामवासियों में हर्ष का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इस सौगात के लिए विधायक श्री ईश्वर साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।

नवरात्रि के पावन अवसर पर की गई इस घोषणा से सार्वजनिक दुर्गा पंडाल में धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here