Home चर्चा में छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह जी ने किया...

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य रविंद्र सिंह जी ने किया मां डिंडेश्वरी का सपरिवार दर्शन

13
0

छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य श्री रविंद्र सिंह जी ने नवरात्रि के पावन पर्व पर बिलासपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मल्हारगढ़ स्थित मां डिंडेश्वरी देवी मंदिर में सपरिवार पहुंचकर माता के दर्शन किए।

इस अवसर पर उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना और आरती की। मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई गई।

पूजा के पश्चात श्री सिंह ने क्षेत्र, नगर, जिला और समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए मां डिंडेश्वरी से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मल्हारगढ़ की मां डिंडेश्वरी माता प्राचीन और चमत्कारी हैं, जो सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। नवरात्रि में यहां दर्शन का विशेष महत्व है।

इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here