Home चर्चा में FBCC CUP 2026: ‘फियरलेस फाइटर फिरंगी’ बनी विजेता, फाइनल मुकाबले में जिला...

FBCC CUP 2026: ‘फियरलेस फाइटर फिरंगी’ बनी विजेता, फाइनल मुकाबले में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

10
0
महासमुंद संवाददाता – अब्दुल रफ़ीक खान
कोमाखान (महासमुंद)। खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत खैरटखुर्द के ग्राम भिलाईदादर में आयोजित चार दिवसीय FBCC CUP 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 15 अक्टूबर को खेल भावना और उल्लास के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले के रोमांचक समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
‘फियरलेस फाइटर’ ने जीती 50 हजार की इनामी राशि, आदर्श-11 रही उपविजेता
12 से 15 अक्टूबर तक चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में फियरलेस फाइटर फिरंगी (FEARLESS FIGHTERS FBCC) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को ₹50,000 की नगद राशि एवं आकर्षक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टीम के ऑनर लव कुमार हैं।
वहीं, कड़े संघर्ष के बाद आदर्श-11 की टीम प्रतियोगिता में उपविजेता रही, जिसे ₹30,000 की नगद पुरस्कार राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। उपविजेता टीम के ऑनर पुरुषोत्तम फिरंगी हैं।
निरंतर अभ्यास और अनुशासन से मिलती है सफलता: भीखम सिंह ठाकुर
समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने कहा कि खेल में हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उपविजेता टीम को निराश होने के बजाय अपनी कमियों को सुधारकर आगे बढ़ना चाहिए। निरंतर अभ्यास, कड़ा परिश्रम, अनुशासन और मजबूत संकल्प ही खिलाड़ी को सफलता के मुकाम तक पहुंचाता है।
उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजनों से छिपी हुई प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा मंच मिलता है। उन्होंने स्थानीय युवाओं से केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं का लाभ उठाकर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र व महासमुंद जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजक रिहान मेहरा, केजू मेहरा और पूरी आयोजन समिति की सराहना की।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर ग्राम पंचायत खैरटखुर्द के सरपंच टिकेलाल चक्रधारी, देशबंधु के वरिष्ठ पत्रकार ललित सोनी, भाजपा किसान मोर्चा जिला महासमुंद के मीडिया प्रभारी हीरा साहू सहित आयोजन समिति के सदस्य, खेलप्रेमी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here