Home चर्चा में आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का आरोप BEO को...

आरंग के स्कूलों में SMC गठन में धांधली का आरोप BEO को सौंपा ज्ञापन, 10 दिनों में पुनर्गठन न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

10
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग:- विकासखंड आरंग के शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में शासन के स्पष्ट आदेश के बावजूद नवीन विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पारदर्शी गठन न होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर ने गहरी नाराजगी जताई है। इस संबंध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पार्षद खिलावन निषाद के नेतृत्व में विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) आरंग को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
कागजी खानापूर्ति और मनोनयन का आरोप
ज्ञापन में कहा गया है कि भारत सरकार द्वारा 6 मई 2026 को जारी गाइडलाइन और छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 12 जून 2026 को जारी निर्देशानुसार प्रदेश के सभी विद्यालयों में SMC का पुनर्गठन किया जाना था। परंतु आरंग विकासखंड के अधिकांश स्कूलों में न तो अभिभावकों की बैठक बुलाई गई और ना ही सार्वजनिक सूचना देकर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई गई। कई स्थानों पर केवल कागजी खानापूर्ति कर पुरानी समितियों को ही कार्यरत दिखाया जा रहा है, जिससे पात्र अभिभावक और स्थानीय प्रतिनिधि समिति में अपनी भूमिका से वंचित हो रहे हैं।
पारदर्शिता और 75% अभिभावक सहभागिता की मांग
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मांग की है कि: विकासखंड आरंग के सभी स्कूलों में SMC गठन की वर्तमान स्थिति की तत्काल जांच कराई जाए।
जिन स्कूलों में समिति गठित नहीं हुई है, वहां पारदर्शी ढंग से विशेष अभिभावक बैठक आयोजित कर गठन किया जाए।
नियमानुसार समिति में 75 प्रतिशत सदस्य विद्यार्थियों के माता-पिता या संरक्षक हों तथा महिलाओं व वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए।
केवल कागजों में गठन दर्शाने या पक्षपात करने वाले जिम्मेदार संस्था प्रमुखों व संकुल समन्वयकों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
गठित समितियों की सूची जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की वेबसाइट व स्कूल के सूचना पटल पर सार्वजनिक की जाए।
बीजेपी सरकार कर रही स्कूलों का राजनीतिकरण” — खिलावन निषाद
“भाजपा सरकार शिक्षा के मंदिरों में भी अपने कार्यकर्ताओं को बैठाने का काम कर रही है, जो बेहद निंदनीय है। अगर अगले 10 दिनों के भीतर विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का नियमानुसार और पारदर्शी पुनर्गठन नहीं किया गया, तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी BEO कार्यालय का घेराव करेगी।”
— खिलावन निषाद, अध्यक्ष (ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, आरंग शहर)
ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग शहर खिलावन निषाद, नेता प्रतिपक्ष शरद जीतू गुप्ता, सजल चंद्राकर , मंगल मूर्ति अग्रवाल ,पार्षद समीर गोरी, ईश्वर पटेल ,दीपक चंद्राकर, सुनील गोलू बघेल, देवेंद्र धृतलहरें, शुभम देवांगन ,प्रणय बांसवार, मुकेश लोधी ,सागर जोशी संतु जलक्षत्रि, विवेक जलक्षत्रि, मनेश कंडरा,  गिरिराज यादव, बल्ला साहू, खिलेंद साहू, तरुण मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here