Home चर्चा में सत्यम वाटिका में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सत्यम वाटिका में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

15
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

सत्यम वाटिका में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश आरंग पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 17अक्टूबर सप्तमी को सनातन धर्म परिषद के भागवत प्रवक्ता पं छत्रधर दीवान की उपस्थिति में सत्यम वाटिका कुकरा में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर देवतुल्य नारियल, कदंब, पारिजात, अशोक आदि पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति की रक्षा करने का संदेश दिया गया। इस पुण्य कार्य में सनातन धर्म परिषद के हेमनाथ यामिनी साहू, हितेन्द्र साहू,सत्यम दीवान किरण दीवान, लक्ष्मीनारायण साहू, डोमेश्वर धीवर का सराहनीय योगदान रहा इस दौरान पौधों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज के समय में बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण संबंधी समस्याओं को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना बेहद आवश्यक है।कार्यक्रम के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि वे पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी समझें और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here