ग्राम पोंडी उपरोड़ा में महिला समिति गोंड पारा द्वारा गौरी पूजन किया जा रहा है, इसी उपलक्ष्य में डांस प्रतियोगिता आयोजित किया गया जहां सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा डा पवन सिंह जी शामिल हुए, विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य विजय दूबे जी एवं कार्यक्रम कि अध्यक्षता ग्राम प्रमुख सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि सहेत्तर सिंह राज उपस्थित थे। ग्रुप डांस में महासमुंद जिला से नरसिंहा प्रथम विजेता हुए जबकि बदमाश ग्रुप दूसरे एवं शिवशक्ति ग्रुप तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा द्विप प्रज्वलित कर किया गया, जहां गौरी महिला समिति द्वारा सूआ नृत्य के माध्यम से अतिथि स्वागत किया गया एवं मितानिन सुकमनिया महंत द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, समिति की ओर से मोहनदास महंत ने आभार व्यक्त किया। नटराज डांस अकेडमी बिलासपुर से निर्णायकगण उपस्थित थे। संच संचालन का दायित्व गौतम दास दीवान द्वारा किया गया। समिति कार्यकर्ता महिपाल दास द्वारा बताया गया कि यह आयोजन का द्वितीय सत्र था, आसपास क्षेत्र के हाट बाजार में शामिल हुए एवं आयोजन शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ, हजारों कि संख्या में जनसमूह उपस्थित थे।







