एमसीबी संवाददाता – हनुमान प्रसाद यादव
एमसीबी जिले के जनपद पंचायत भरतपुर क्षेत्र क्रमांक दस के जनपद सदस्य अर्पिता सिंह बघेल ने आज नवदुर्गा सेवा समिति पटासी में पहुंच कर माँ दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर, गांव की खुशहाली और क्षेत्र की समृद्धि के लिए की प्रार्थना
इस अवसर पर नवदुर्गा सेवा समिति के समस्त सदस्यगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाते हुए मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया।







