Home चर्चा में जिला स्तरीय वॉलीबॉल टीम चयन ट्रायल 28 अक्टूबर को पेण्ड्रा में

जिला स्तरीय वॉलीबॉल टीम चयन ट्रायल 28 अक्टूबर को पेण्ड्रा में

10
0
पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़।
जिला वॉलीबॉल संघ, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा जिले की सीनियर वॉलीबॉल टीम के गठन हेतु 28 अक्टूबर 2026, बुधवार को दोपहर 2:00 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पेण्ड्रा में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
यह चयन ट्रायल 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर-जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए आयोजित किया जा रहा है। उक्त राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन NTPC, लारा, रायगढ़, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा, जिसमें जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही की टीम भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।
जिला वॉलीबॉल संघ ने जिले के समस्त इच्छुक एवं पात्र सीनियर वॉलीबॉल खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर खेल किट के साथ चयन ट्रायल में उपस्थित होने की अपील की है। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की खेल तकनीक, व्यक्तिगत कौशल, शारीरिक फिटनेस, टीम समन्वय तथा मैदान पर प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
संघ ने सभी पात्र खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में चयन ट्रायल में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आग्रह किया है। चयन ट्रायल से संबंधित जानकारी एवं अन्य आवश्यक विवरण के लिए निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
संपर्क सूत्र:
– 8878620000
– 8839211972
– 9424160379
जिला वॉलीबॉल संघ
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, छत्तीसगढ़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here