Home चर्चा में 35वीं बार रक्तदान करने वाले विजय वर्मा को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड

35वीं बार रक्तदान करने वाले विजय वर्मा को मिला छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड

9
0

-45 वर्ष की उम्र में रक्तदान के प्रति समर्पण की मिसाल बने चंदखुरी के एल्डरमैन, युवाओं को कर रहे प्रेरित

आरंग –

नगर पंचायत चंदखुरी के अंतर्गत ग्राम मुनगेसर निवासी एवं नगर पंचायत चंदखुरी के एल्डरमैन विजय वर्मा को उनके सामाजिक योगदान और रक्तदान के प्रति समर्पण के लिए छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। 45 वर्ष की उम्र में 35वीं बार रक्तदान कर उन्होंने समाज के सामने मानव सेवा की प्रेरणादायक मिसाल पेश की है।

विजय वर्मा लंबे समय से रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं। उनके इस पुनीत कार्य से क्षेत्र के लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उनके प्रयासों से प्रेरित होकर कई युवाओं ने भी रक्तदान के लिए आगे आना शुरू किया है। उनका मानना है कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।

वक्ता मंच ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

वक्ता मंच सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशभर से चयनित 100 प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ गौरव अवार्ड प्रदान किया गया। इस आयोजन में रायपुर, महासमुंद, दुर्ग, गरियाबंद, भिलाई, बिलासपुर, बस्तर, राजनांदगांव, सारंगढ़, जांजगीर, भाटापारा, बालोद, पाटन, मुरमुरा, पाण्डुका, कुसमा और तखतपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का चयन किया गया था।

आयोजन में विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहकर समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी गई। सम्मान समारोह में चयनित प्रतिभाओं को छत्तीसगढ़ महतारी के आकर्षक स्मृति चिह्न एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं टीम वक्ता मंच की आयोजन समिति के सदस्यों को भी स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

राजेश पराते ने किया कार्यक्रम का संचालन

समूचे कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने किया। वहीं, संस्था के संयोजक शुभम साहू ने आभार प्रदर्शन किया। आयोजन को सफल बनाने में टीम वक्ता मंच की ओर से मनीष अवस्थी, विवेक बेहरा, देव मानिकपुरी, पुर्नेश डडसेना, ज्योति शुक्ल, दुष्यंत साहू, नूपुर साहू, हरिशंकर सोनी, जितेंद्र नेताम, अरविंद राव, डॉ. इंद्रदेव यदु, सी.एल. दुबे एवं हेमलाल पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here