Home रायपुर छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नब’ का अलर्ट, 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी;...

छत्तीसगढ़ में तूफान ‘अर्नब’ का अलर्ट, 2 दिन भारी बारिश की चेतावनी; 5 जिलों में रेड अलर्ट, स्कूलों में छुट्टी

3
0

रायपुर –

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश और यानम तट के करीब पहुंच चुका है, जिसका सीधा प्रभाव छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है. राजधानी में मंगलवार को समुद्र से आई ठंड हवाओं ने मिजाज बदला. आसमान में बादल छाए और अधिकतम तामपान में गिरावट हुई. बस्तर संभाग में बारिश का दौर शुरू हो गया है. आज से दो दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. कई इलाकों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई. वहीं ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ है.

मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो बढ़कर 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है. मौसम को देखते हुए कई जिलों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया.

रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में 28 अक्टूबर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. इस दौरान वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है.

28 अक्टूबर को इन जिलों में अलर्ट

रेड अलर्ट: बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव.

ऑरेंज अलर्ट: कांकेर, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, मुंगेली और सारंगढ़-बिलाईगढ़.

येलो अलर्ट: सरगुजा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, रायगढ़, सक्ती, कोरबा, जांजगीर-चांपा और नारायणपुर.

29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने 29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

रेड अलर्ट: कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर और बलरामपुर.

ऑरेंज अलर्ट: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा और जांजगीर-चांपा.

येलो अलर्ट: सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here