Home चर्चा में मातृ स्मृति में न्योता भोज के साथ कापी पेन का हुआ...

मातृ स्मृति में न्योता भोज के साथ कापी पेन का हुआ वितरण

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। दानवीरों की ऐतिहासिक पावन नगरी आरंग में एक भावुक और प्रेरणादायी पहल देखने को मिली, जहां एक बेटे ने अपनी बड़ी मां की स्मृति को सेवा और समर्पण के साथ जीवंत कर दिया। दानदात्री स्वर्गीय सुकुवारों बाई साहू की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र लोकनाथ साहू, देवनाथ साहू,त्रिलोकी साहू,श्याम साहू (श्याम बाजार, आरंग) ने शासकीय प्राथमिक शाला सदर रोड आरंग में विशेष न्योता भोज का आयोजन किया।
इस आत्मीय आयोजन में परिजनों ने स्वयं बच्चों के बीच बैठकर उन्हें अत्यंत प्रेम और सम्मानपूर्वक स्वादिष्ट भोजन परोसा। न्योता भोज की थाली में बच्चों के पसंदीदा व्यंजन खीर, गर्म पूड़ी, सुगंधित चावल, दाल, ताजी मौसमी सब्जी और छोले शामिल थे। मनपसंद व्यंजन पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने तृप्त होकर भोजन का आनंद लिया एवं बच्चो को कापी एवं लेखनी का वितरण किया गया।
संस्कार और सेवा की मिसाल पेश करते हुए देवनाथ साहू ने कहा कि मां की ममता और उनके दिए गए संस्कारों से बढ़कर जीवन में कुछ भी नहीं है। इस अवसर पर सभापति पार्षद पुष्कर साहू,पंकज सिदार सहित शाला परिवार जया वर्मा, सोनल मिश्रा,केसरी ढीढी, पवन कुमार साहू,पिंकी गुप्ता की सहभागिता रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here