Home मुख्य ख़बरें सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बड़ा फैसला: कैंसर की 397 दवाओं...

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बड़ा फैसला: कैंसर की 397 दवाओं के दाम 93% तक घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

7
0

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने कैंसर दवाओं के दाम में बड़ी कटौती की है। लगभग 397 दवाओं के दामों में कटौती की गई है। इन दवाओं की कीमतें अब 85 फीसदी तक कम हो गई हैं। नई कीमतें 9 नवंबर 2026 से प्रभावी होंगी।

मूल और पेटेंट वाली दवाओं जैसे कीट्रूडा (Keytruda), टाग्रिसो (Tagrisso), ओपडायटा (Opdyta), लेनविमा (Lenvima) और वेनक्लेक्सटा (Venclexta) के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और उनकी अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) पहले जितनी ही बनी रहेगी।

रुपये के हिसाब से सबसे भारी कटौती सैमटेपा (थियोटेपा 100 मिलीग्राम इंजेक्शन, 1 वायल) में देखी गई है, जिसका दाम ₹80,071.86 से सीधे घटकर ₹7,150.33 रह गया है। इस दवा की कीमत में ₹72,921.53 यानी लगभग 91.1% की बहुत बड़ी राहत मिली है।

प्रतिशत के लिहाज से सबसे बड़ी गिरावट पाल्बोप्रो (पाल्बोसिक्लिब 125 मिलीग्राम, 21 कैप्सूल) में दर्ज की गई है, जहां ₹40,421.33 की दवा अब मात्र ₹2,720.00 में मिलेगी। इसमें ₹37,701.33 की कमी आई है, जो करीब 93.3% की रिकॉर्ड गिरावट है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here