Home चर्चा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन,...

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के संबंध में दी गई जानकारी

9
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जांजगीर-चांपा 29 अक्टूबर 2026। शिक्षा विभाग, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर एवं कार्यक्रम सखी वन स्टॉप सेंटर जांजगीर, के संयुक्त समन्वय से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ योजना अंतर्गत स्वामी आत्मानंद शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-02, जांजगीर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, करियर, कानूनी अधिकार एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा, साइबर अपराध एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सजग एवं सक्षम बनाने के संबंध में जानकारी दी गई।

जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम में घरेलू हिंसा एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम, 2005 के तहत महिलाओं के अधिकारों, कानूनी प्रावधानों तथा हिंसा की स्थिति में उपलब्ध सहायता एवं संरक्षण की जानकारी दी। करियर काउंसलिंग के माध्यम से बालिकाओं को भविष्य निर्माण एवं रोजगार के अवसरों से अवगत कराया। साथ ही सखी केंद्र में उपलब्ध आपातकालीन आश्रय, मनोवैज्ञानिक परामर्श, पुलिस, विधिक एवं चिकित्सकीय सहायता तथा रेस्क्यू सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, जेंडर समानता, बाल विवाह, स्वास्थ्य एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबर 181, 1098, 112, 108, 102, 1076, 1091 एवं 1073 के उपयोग के बारे में भी जागरूक किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर की पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती मंजू देवांगन ने सुरक्षित बचपन अभियान, साइबर अपराध, बच्चों से संबंधित अपराधों एवं पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी नवा बिहान श्रीमती अनुपमा सिंह कंवर, केंद्र प्रशासक सुश्री एच. निशा खान, प्राचार्य श्री गोविंद प्रसाद चौरसिया, श्रीमती सरस्वती सोनी, श्रीमती अंजली बंदे, श्री डालेश्वर पटेल सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here