Home चर्चा में नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना चांपा पुलिस ने चंद घंटों...

नाबालिग से अनाचार के मामले में, थाना चांपा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

5
0
संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी के विरुद्ध बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
 घटना का विवरण दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को पीड़ित थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता अपने घर से सहेली के घर जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। बालिका को लोचन यादव के साथ मोटरसाइकिल में जाते देखा गया था। रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना के दौरान बालिका को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना दौरान पूछताछ में पता चला कि आरोपी आरोपी लोचन कुमार यादव द्वारा नाबालिक बालिका को घुमाने के बहाने ले जाकर जबरन अनाचार करने की बात सामने आई, जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
 उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे, प्र0आर0 अमृत सलुजा, म0प्र0आर0 पुष्पलता साहु, प्र0आर0 नरसिंह बर्मन, आर0 गौरीशंकर राय एवं थाना चाम्पा स्टाप का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here