Home चर्चा में राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में आरंग का जलवा, जयंत मांझी और...

राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में आरंग का जलवा, जयंत मांझी और लक्ष्य चेलक ने रायपुर संभाग को दिलाया प्रथम स्थान

8
0

आरंग –

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शालेय बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में आरंग क्रिकेट क्लब के 2 खिलाड़ियों ने रायपुर संभाग का नेतृत्व किया.बिलासपुर में अयोजित अंडर-14 बालक राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में जयंत माँझी और राजनांदगांव में अयोजित अंडर-17 बालक राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में लक्ष्य चेलक ने रायपुर संभाग का नेतृत्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया.

आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि जयंत माँझी और लक्ष्य चेलक प्रतिदिन पूरे लगन से क्लब में अभ्यास करते हैं.घंटों अभ्यास से प्रतिदिन उनमें नया आत्मविश्वास और जोश देखने को मिलता है साथ ही उनके प्रदर्शन में रोज सुधार देखने को मिलता है.जयंत और लक्ष्य के साथ साथ आने वाले समय में क्लब के सभी खिलाड़ी बहुत जल्द राज्य स्तरीय,राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे.आरंग क्रिकेट क्लब की इस उपलब्धि पर आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर,अध्यक्ष अमन साहू,सचिव मनीष सोनकर,प्रशिक्षक अश्वनी रात्रे,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here