कोरबा –
कोरबा जिला के वनांचल क्षेत्र पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक ग्राम पंचायत बांगो आश्रित ग्राम चर्रा में ग्राम वासियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की स्थापना दिवस फूल , पत्तो की रंगोली बनाकर हर्ष उल्लास के साथ मनाए l
कार्यक्रम का प्रारंभ फूल पत्ती से बना छत्तीसगढ़ का नक्शा तैयार कर विधिवत पूजा अर्चना कर राजकीय गीत सामूहिक रूप से गुनगुना कर ग्राम वासियों ने छत्तीसगढ़ महतारी का चरण वंदन किया l कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे बाबू सिंह कंवर ने छत्तीसगढ़ महतारी जिसको आज 26 वर्ष की युवावस्था में पहुंचकर उर्जवान राज्य प्रदर्शित हो रहा है l जो भावी पीढ़ी युवा साथियों को नशा मुक्त होकर समाज और देश की तरक्की करने में अपनी भूमिका अदा करने के लिए आवाहन किया l
उदबोधन में मनराखन अगरिया ने कहा की छत्तीसगढ़ का यह स्थापना दिवस हम सबको विदित करता है कि आज हम एक युवा अवस्था में प्रवेश कर चुके हैं युवा अवस्था जो की एक ऊर्जावान और मानसिक रूप से विकसित रास्ते में चलने के लिए तैयार रहता है यह भाव हमको याद दिलाता है कि हम अपने हर कार्य को ऊर्जा के साथ करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें आज छत्तीसगढ़ देश विदेशों परिचय का मोहताज नहीं है जय जोहार ,जय किसान ,धान का कटोरा कहे जाने वाला यह राज्य अपने अनुपम संस्कृतियों के लिए प्रसिद्ध है l देश को अन्न प्रदान करने वाला इस राज्य पर हम सभी गौरवान्वित है की जिस महतारी के कोख में हम सभी का जन्म हुआ l

आज उस धरती को 26 वर्ष पूर्ण हुआ जो की एक जागृत युवा को प्रदर्शित करता है l मैं सभी साथियों से आग्रह करता हूं कि इस युवा पीढ़ी में ऊर्जा का सही उपयोग और सही रास्ते में लगाया जाए तो देश , राज्य को सशक्त बनाने में देर नहीं लगेगा इस कारण मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा सशक्त परिवार ,सशक्त ग्राम ,सशक्त राज्य सशक्त, शसक्त देश बनाने में युवा महत्वपूर्ण योगदान होता है l आप सभी को पुनः छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं , कार्यक्रम का समापन एवं आभार सशक्त महिला श्रीमती सुशीला तिर्की मितानिन कार्यकर्ता द्वारा किया गया कार्यक्रम का संचालन मनराखन अगरिया ने किया l कार्यक्रम में शिक्षा समिति अध्यक्ष श्री बाबू सिंह कंवर , भारत स्काउट्स एवम् गाइड्स ब्लॉक संयुक्त सचिव मनराखन अगरिया ,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती अनुरंजन तिर्की ,मितानिन सुशीला तिर्की ,वार्ड पंच श्रीमती अनीता धनहर ,एकल अभियान कार्यकर्ता राम सिंह निर्मलकर ,श्रीमती सीता दीदी ,ग्राम के वरिष्ठ श्री बुद्ध राम अगरिया , श्री छत राम अगरिया ,श्री कार्तिक अगरिया , श्री प्रदीप तिर्की ,बिसाहू सिंह कंवर , वरिष्ट महिलाएं एवं भारी संख्या में बच्चे वा ग्रामीण उपस्थित रहे l







