Home कोरबा कृष्णौद यादव समाज कि बैठक पोंडी उपरोड़ा में आयोजित

कृष्णौद यादव समाज कि बैठक पोंडी उपरोड़ा में आयोजित

9
0

पोड़ी उपरोड़ा (कोरबा)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सातगढ़ कृष्णौद यादव विकास समिति, जिला कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पोड़ी उपरोड़ा स्थित मरखी माता मंदिर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन गुरसियां सर्किल अध्यक्ष गणेश यादव के नेतृत्व में किया गया।

बैठक का शुभारंभ भगवान श्री राधाकृष्ण, समाज के इष्टदेव एवं छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात सामाजिक विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श का दौर शुरू हुआ।

यह बैठक बगबुड़ा एवं कर्रा सर्किल के मध्य आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने सभी सर्किलों को सामाजिक रीति-रिवाजों, परंपराओं एवं संगठन की निर्धारित नियमावली के अनुरूप कार्य करने की सलाह दी। साथ ही समाज में आपसी भाईचारा, सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में आगामी दिनों में समाज की महासभा आयोजित करने को लेकर भी चर्चा हुई। सर्वसम्मति से जनवरी माह में महासभा आयोजित करना सुनिश्चित किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारी पवन यादव, मनीराम यादव, रामचंद्र यादव, छाया यादव, रामायण यादव, दर्शन यादव सहित गुरसियां सर्किल सचिव गजेंद्र यादव उपस्थित रहे। वहीं कर्रा सर्किल से राजकुमार यादव, गजेंद्र यादव, संतराम यादव, लखन यादव, मनोज यादव, अशोक यादव, संजय यादव, टीकाराम यादव, नान बाबू यादव, ब्रह्मा यादव, संतोष यादव, रामचंद्र यादव, सुकृता लाल यादव, भागवत यादव, दीपक यादव सहित बड़ी संख्या में यादव समाज के बंधुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना, सामाजिक परंपराओं को संरक्षित रखना तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here