आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग/पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन बिलासपुर में शिक्षक प्रतिभा एकेडमी द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय समोदा आरंग की व्याख्याता मितांजली महंती को उनके उत्कृष्ट शिक्षकीय कार्य, समर्पण,कर्तव्य निष्ठा एवं शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिये राज्य स्तरीय शिक्षक प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया है ज्ञात हो कि शिक्षिका राष्ट्रीय स्तर की कई कार्यशालाओं में भाग लेती रही है ।विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने बधाई देते हुवे कहा कि होनहार शिक्षिका को यह पुरस्कार शिक्षक प्रशिक्षण,नवाचार,अकादमिक गतिविधियों एवं सामाजिक दायित्वों के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय योगदान के प्रदान किया गया है साथ ही सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे,विकासखंड स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन,प्राचार्य शैलेन्द्र पटले एवं शैक्षिक संगठनों से माणिकलाल मिश्रा,हरीश दीवान,अरविंद वैष्णव,महेंद्र पटेल आदि ने भी बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है।







