Home चर्चा में NSUI का प्रवेश उत्सव: छात्र शक्ति ने भरी हुंकार, शिक्षा और नेतृत्व...

NSUI का प्रवेश उत्सव: छात्र शक्ति ने भरी हुंकार, शिक्षा और नेतृत्व के संदेश से गूंजा शूट भवन

19
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर, बिलासपुर। धार्मिक एवं पौराणिक नगरी रतनपुर में शनिवार को युवाओं का उत्साह देखते ही बना। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) द्वारा शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर के नवीन प्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए शूट भवन में भव्य प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। युवा ऊर्जा, जोश और नारों से गूंजे इस आयोजन ने NSUI की मजबूत छात्र उपस्थिति का एहसास कराया और यह कार्यक्रम युवाओं के महाकुंभ में बदल गया।
कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने इस आयोजन के माध्यम से न केवल नए विद्यार्थियों का स्वागत किया, बल्कि छात्र एकता, शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें नवीन छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा रहे, जबकि अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (OBC) के राष्ट्रीय समन्वयक त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जनपद अध्यक्ष संदीप शुक्ला, NSUI प्रदेश सचिव राजा रावत एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष (RTI) रवि रावत उपस्थित रहे। मंच पर अतिथियों का NSUI छात्र नेता मानस ताम्रकार, माही राजपूत एवं आदित्य साहू द्वारा शाल, श्रीफल और मां महामाया देवी का तेलचित्र भेंटकर स्वागत किया गया।
नेताओं ने क्या कहा –
सिद्धांशु मिश्रा बोले – शिक्षा ही सबसे मजबूत सीढ़ी है – उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने भी सार्वजनिक जीवन की शुरुआत NSUI से ही की थी। निष्ठा और मेहनत का संगठन में हमेशा सम्मान होता है। विद्यार्थियों से लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
त्रिलोक श्रीवास बोले – छात्र इतिहास बदल सकते हैं – उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देश के भविष्य की मजबूत नींव हैं। दृढ़ निश्चय और अनुशासन से युवा इतिहास बदलने की क्षमता रखते हैं।
संदीप शुक्ला ने बताया रतनपुर की ज्ञान परंपरा – उन्होंने कहा कि रतनपुर चारों युगों से जुड़ी पावन धरा है, यहां ज्ञान और संस्कृति की समृद्ध विरासत है। विद्यार्थी शिक्षा को हथियार बनाएं और रतनपुर का नाम रोशन करें।
रवि रावत और राजा रावत – शिक्षा सबसे बड़ी ताकत –
रवि रावत ने कहा कि छात्र जीवन भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करता है। राजा रावत ने कहा कि शिक्षा शेरनी का वह दूध है, जिसे पीने वाला साहस और नेतृत्व हासिल करता है।
टीम की मेहनत से हुआ सफल – आयोजन को सफल बनाने में मानस ताम्रकार के साथ आदित्य साहू, माही राजपूत, संस्कार राजपूत, अविनाश श्रीवास, उस्मान खान, पुरुषोत्तम कश्यप, आशीष केवट, प्रियांशु श्रीवास, श्यामू साहू, राहुल, अरविंद, जयकिशन यादव, प्रशांत जायसवाल, वंश ताम्रकार, कृष्ण यादव, संजना कमलसेन, रंजिता, दामिनी यादव, निकिता सारथी, सिद्धि शर्मा, श्रद्धा साहू, नसरीन परवीन सहित पूरी NSUI टीम का योगदान रहा।
अंत में मानस ताम्रकार ने सभी अतिथियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
रतनपुर का यह प्रवेश उत्सव केवल स्वागत समारोह नहीं रहा, बल्कि युवाओं की एकजुटता, छात्र नेतृत्व और शिक्षा के महत्व का प्रभावशाली मंच बनकर उभरा। हजारों विद्यार्थियों की मौजूदगी ने संदेश दिया कि युवा शक्ति में समाज और देश का भविष्य बदलने की अपार क्षमता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here