Home अंतर्राष्ट्रीय अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी को करारी शिकस्त, हाउस और...

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी को करारी शिकस्त, हाउस और सीनेट दोनों में डेमोक्रेट्स का कब्जा! राष्ट्रपति ने मानी हार

21
0

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव या यूएस मिडटर्म चुनाव-2026 के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। US Midterm Election अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का सूपड़ा साफ हो गया है। ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी यानी ‘ग्रैंड ओल्ड पार्टी’ (Grand Old Party) अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में हार चुकी है यानी बहुमत से दूर हो गई है। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party)ने दोनों सदनों हाउस और सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स के हाथों करारी शिकस्त के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने हार स्वीकार कर ली है। साथ ही विपक्ष के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव हारने के बाद पहली प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह चुनावी बैलेट पर नहीं थे। अगर उनका नाम बैलेट पर होता, तो उनकी पार्टी बड़े अंतर से जीतती। इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद। उन्होंने कहा कि मैं इन नतीजों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं। हम डेमोक्रेट्स के साथ मिलकर काम करेंगे। उनके साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं। उम्मीद है कि हम कोई रास्ता निकाल लेंगे।

दरअसल अमेरिकी संसद के हाउस सदन में में कुल 435 सीटें हैं और सभी सीटों पर चुनाव हुए हैं। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी 204 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। जबकरि राष्ट्रपति ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी 123 सीटों पर जीत चुकी है। यहां बहुमत के लिए 218 सीटों की जरूरत होती है। रूझानों में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स सत्तारुढ़ पार्टी रिपब्लिकन पार्टी से बहुत आगे है। लिहजा डेमोक्रेटिक पार्टी का जीतना लगभग तय है।

जबकि सीनेट की 100 सीटों में से 35 पर चुनाव हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 23 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें डेमोक्रेटिक पार्टी ने 15 और रिपब्लिकन पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं। बाकी 12 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। इन नतीजों को मिलाकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास 52 और रिपब्लिकन पार्टी के पास 41 सीटें हैं। सीनेट में बहुमत के लिए 51 सीटों की जरूरत होती है। यानी डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल की।

भारत विरोधी रहे लिंडसे ग्राहम की बहन डार्लिन ग्राहम को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें यूएस सीनेट के चुनाव में साउथ कैरोलिना से एनी एंड्र्यूज ने हराया। हालांकि हार और जीत का अंतर कम ही रहा।

जॉन ओसॉफ को अमेरिकी सीनेट में फिर से चुन लिया गया है। उन्होंने दमदार जीत दर्ज की। ओसॉफ ने जीत के बाद कहा, ‘जनता ने इस बड़ी जीत के जरिए कमजोर और फेल हो चुके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भ्रष्ट सिस्टम को करारा जवाब दिया है। अगर पिछले दो सालों में, लगातार हो रहे क्रूर और अभद्र हमलों के बीच, आपको कभी यह शक हुआ हो कि क्या हमारा गणतंत्र बच पाएगा, तो आज रात के नतीजे आपको यह हौसला दें कि भोर की पहली किरण क्षितिज पर दिखाई देने लगी है।

डेमोक्रेटिक पार्टी की कीशा लांस बॉटम्स जॉर्जिया के गवर्नर का चुनाव जीत गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर बनने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने रिपब्लिकन उम्मीदवार रिक जैक्सन को हराया। उनकी जीत से जॉर्जिया में गवर्नर का पद रिपब्लिकन पार्टी के हाथ से निकलकर डेमोक्रेटिक पार्टी के पास चला गया है।

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति चुनाव के दो साल बाद होते हैं. इनमें प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की करीब एक तिहाई सीटों पर चुनाव होता है। इन नतीजों से तय होता है कि संसद के दोनों सदनों में किस पार्टी का बहुमत रहेगा।अगर डेमोक्रेट्स प्रतिनिधि सभा में बहुमत हासिल कर लेते हैं तो वे कई संसदीय समितियों का नियंत्रण संभाल लेंगे। इन समितियों के जरिए ट्रंप सरकार के फैसलों पर सवाल उठाए जा सकेंगे। अधिकारी पूछताछ के लिए बुलाए जा सकेंगे। दस्तावेज मांगे जा सकेंगे। जरूरत पड़ने पर समन भी जारी किए जा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here