संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
जनजातीय गौरव दिवस पर विभूतियों का होगा सम्मान
ऑफिसर्स कॉलोनी, शक्ति में आयोजित बैठक में नए पदाधिकारियों को बांटे गए प्रमाणपत्र और परिचय पत्र
सक्ती
राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग(NHRSJC) सामाजिक एकता और समरसता को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है। यह बात NHRSJC (विधि प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष और उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक में कही। वे ऑफिसर्स कॉलोनी, शक्ति में अपने निवास पर आयोजित मानवाधिकार पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने संगठन के आगामी सेवा कार्यों की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि सामाजिक सरोकारों के तहत आयोग द्वारा आगामी ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में जनजातीय समाज के गौरव, उनके इतिहास और समाज की प्रमुख विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
बैठक के दौरान संगठन का विस्तार करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए। प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने सभी नए पदाधिकारियों को आधिकारिक सर्टिफिकेट और परिचय पत्र (आईडी कार्ड) वितरित कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने पदाधिकारियों से मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए तत्परता से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में ये रहे मौजूद
इस संगठनात्मक बैठक में आयोग के कई प्रमुख चेहरे और जमीनी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से NHRSJC के जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ, महिला सेल की जिला अध्यक्ष श्रीमती कांता यादव, जिला सचिव उदय मधुकर समेत वरिष्ठ सदस्य प्रेमलाल गबेल, फागूलाल कुर्रे, पालू राम चंद्रा और रेवती नंदन पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता गरिमामय रूप से उपस्थित रहे।







