Home मुख्य ख़बरें कैंसर की महंगी दवाएं अब होंगी सस्ती! 137 दवाओं के दाम में...

कैंसर की महंगी दवाएं अब होंगी सस्ती! 137 दवाओं के दाम में भारी कटौती, ₹40 हजार वाली दवा अब ₹2,720 में मिलेगी

9
0

कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाइयों की कीमतों में भारी-भरकम गिरावट आने वाली है। दरअसल, सरकार ने कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन फिक्स कर दिया है। जिसकी वजह से दवा की कीमतों में कई गुना गिरावट आएगी। रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग ने बताया कि इन 137 दवाओं की नई संशोधित दरें 9 नवंबर से लागू होंगी। सरकार के इस फैसले से उपभोक्ताओं को हर साल अनुमानित 3502.31 करोड़ रुपये की बचत होगी।

रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 137 दवाओं पर ट्रेड मार्जिन फिक्स कर दिया है। ये फैसला स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) के तहत गठित की गई एक एक्सपर्ट कमेटी की 17 अक्टूबर को की गई सिफारिशों के बाद लिया गया।

बयान के अनुसार, अब तक 76 दवा कंपनियों ने 121 दवाओं के 1225 फॉर्मूलेशन के लिए नए MRP जमा किए हैं। इनमें से 1031 फॉर्मूलेशन की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है। करीब 600 ब्रांड की कीमतों में 50 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है, जबकि सबसे ज्यादा कटौती 96.45 प्रतिशत रही है। इतना ही नहीं, जो 10-15 चिह्नित दवाएं अभी भारत में नहीं आई हैं, उनके बाजार में आने के बाद टीएमआर के तहत कीमतों की सीमा लागू होगी।

इस फैसले से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कई महत्वपूर्ण दवाइयों की कीमतों में भारी कमी आई है। उदाहरण के लिए, आरपीजी लाइफ साइंसेज की स्तन कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली कैप्सूल ‘पैल्बोप्रो’ (पैल्बोसिक्लिब 125 मिलीग्राम) की कीमत 40,421.33 रुपये से घटकर 2720 रुपये हो गई है। इसी तरह, अरविंकेयर फार्मा की प्रोस्टेट कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली टैबलेट ‘एबिरोन’ (एबिराटेरोन एसीटेट 250 मिलीग्राम) की कीमत 41,250 रुपये से घटकर 3218.23 रुपये रह गई है।

कैंसर की इन 137 दवाओं की घटाई गईं कीमतें

फॉर्मूलेशनब्रांडकंपनी का नामपुरानी MRP (₹)नई MRP (₹)
बेवाकिज़ुमैब 100 एमजी इंजेक्शन: फेफड़े, कोलन, अंडाशय और सर्वाइकल कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैब्रिक्स्टाजायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड25,995.003,318.00
बेवासिरेलरिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड24,079.003,985.00
सिज़ुमाबहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड15,658.003,103.00
वर्सावोडॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड7,686.003,504.23
डेनोसुमैब 60 एमजी इन्जेक्शन: स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के लिए उपयोग किया जाता है (हड्डियों के नुकसान को रोकता है)डेनोस्टियोरेलरिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड24,955.006,240.00
डेब्रुमैबआरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड22,031.255,941.00
डेनोक्लास्टजायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड19,687.507,334.84
रोज़ेलइंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड15,458.406,825.50
एबिराटेरोन एसीटेट 250 एमजी टैबलेट: प्रोस्टेट कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैअबिरोनअरविनकेयर फार्मा प्राइवेट लिमिटेड41,250.003,218.23
अबिरतखंडेलवाल लैबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड36,088.814,064.48
अहाबीरहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड33,876.504,925.00
अबीराप्रोग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड28,744.005,768.00
पेगफिलग्रास्टिम 6 एमजी इन्जेक्शन: कैंसर रोगियों में न्यूट्रोपेनिया को रोकने के लिएखूंटी फ़िल्टरोहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड9,093.001,631.00
पेग-रिलीग्रास्टरिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड5,331.001,258.00
पेगेक्सजेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड.6,270.451,527.78
पेग फ्रैस्टिमआरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड6,660.851,807.00
एज़ैसिटिडाइन 100 एमजी इंजेक्शन: रक्त कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैअज़ातिरेलरिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड7,790.001,397.00
अज़ादीनइंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड5,964.701,199.50
अज़ासाइटिनडॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड6,337.001,495.04
अज़ाडुअल 100एमएसएन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड4,852.031,207.80
एंज़ालुटामाइड 40 एमजी कैप्सूल: प्रोस्टेट कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैएनज़ाप्टर 40हैल्स्टेड फार्मा प्राइवेट लिमिटेड20,625.002,475.60
एक्सटाइडएरिस लाइफसाइंसेज लिमिटेड10,828.121,729.21
एंज़ुटाएमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड20,667.004,157.65
एंज़ामाइडइंटास फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड10,781.253,536.50
फुलवेस्ट्रेंट 250 मिलीग्राम इंजेक्शन: स्तन कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैफास्नॉर्मएरिस लाइफसाइंसेज लिमिटेड30,421.873,671.73
फुलज़ोसहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड16,500.003,215.00
फुलवीराएमक्योर फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड16,694.953,900.41
फिस्टेंट इंजएडले फॉर्मूलेशन लिमिटेड22,600.006,031.50
पाल्बोसिक्लिब 125 एमजी कैप्सूल: स्तन कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैपाल्बोप्रोआरपीजी लाइफ साइंसेज लिमिटेड40,421.332,720.00
पाल्बोमेडमेडिकमेन बायोटेक लिमिटेड13,500.002,302.00
पिक्लिबहेटेरो हेल्थकेयर लिमिटेड7,801.502,058.00
पाल्बोरेस्ट 125एमएसएन लेबोरेटरीज प्राइवेट लिमिटेड2,246.00791.80
पेमेट्रेक्स्ड 500 मिलीग्राम शीशी: फेफड़ों के कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैरिलीट्रेक्स्डरिलायंस लाइफ साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड9,977.001,113.00
पेमेटोम्डमेडिकमेन बायोटेक लिमिटेड5,062.00940.00
एडीपीईएम 500एडले फॉर्मूलेशन लिमिटेड5,499.001,035.05
पेमजेमडॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड7,032.003,408.64
पर्टुज़ुमाब 420 एमजी इन्जेक्शन: स्तन कैंसर के लिए उपयोग किया जाता हैल्यूपिहर 2ल्यूपिन लिमिटेड83,520.0037,358.35
वोमैबडॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड74,992.5053,708.19

औषधि विभाग के बयान के मुताबिक, खुदरा विक्रेताओं, दवा वितरकों और अस्पतालों को अपने परिसरों और वेबसाइटों पर नई रेट लिस्ट को प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा। राज्य औषधि नियंत्रकों को इस आदेश के अनुपालन की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here