Home अंतर्राष्ट्रीय NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग पर चीन के लिए जासूसी का शक! चीनी...

NVIDIA CEO जेन्सेन हुआंग पर चीन के लिए जासूसी का शक! चीनी महिला से रिश्तों के दावे के बाद अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, बोर्ड ने शुरू की जांच

9
0

 दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप्स कंपनी एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का चीनी जासूस के साथ अफेयर के खुलासे ने अमेरिका को हिलाकर रख दिय़ा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को शक है कि जेन्सेन हुआंग ने अनेरिका की खुफिया जानकारी को चीन भेजा। इससे अमेरिका की सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। जेन्सेन हुआंग का एलिस हुआंग के साथ संबंध था। जिसे जेन्सेन ने स्वीकार भी कर लिया है। एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी ‘मेगास्पीड’ (Megaspeed) की पूर्व एग्जीक्यूटिव रह चुकी हैं। अमेरिकी अधिकारियों की जांच में पता चला था कि वह चीनी खुफिया तंत्र से जुड़ी हुई थीं।

इधर एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग ने चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ अफेयर की बात स्वीकार करते हुए अपनी पत्नी और बच्चों से माफी मांगी है। इस मामले के बीच एनवीडिया ने स्वतंत्र जांच शुरू की है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को एलिस हुआंग पर चीन के लिए जासूसी करने का शक है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने 29 अक्तूबर को बताया कि हुआंग चीन की एक जासूसी साजिश के निशाने पर आ गए थे। इस साजिश में एलिस हुआंग नाम की चीनी महिला कारोबारी शामिल थी। एलिस ने ही पूरा जाल बुना था, जिसमें एनवीडियो के सीईओ फंस गए। एलिस एनवीडिया की एडवांस्ड एआई चिप्स की सीक्रेट जानकारी को बीजिंग तक पहुंचा रही थी। मामला सामने आने के बाद एनवीडिया के बोर्ड ने हुआंग के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की निगरानी में इस साल एक गोपनीय रिपोर्ट तैयार की गई थी। इसमें बताया गया था कि चीन की खुफिया एजेंसी ने एलिस हुआंग को जेनसन हुआंग के करीब जाने के लिए तैयार किया था। ट्रम्प की चीन यात्रा से कुछ समय पहले यह रिपोर्ट अधिकारियों को दी गई थी। एनवीडिया के बोर्ड ने कहा कि अभी तक कंपनी की कोई गोपनीय जानकारी या अमेरिका की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी लीक होने का पता नहीं चला है। फिर भी मामले की जांच के लिए बाहर से एक वकील नियुक्त किया जाएगा। जेनसन हुआंग जांच में सहयोग करेंगे और CEO बने रहेंगे।

मेरी पत्नी और परिवार के लिए हुआंग ने लिखा- ‘मैं तुमसे प्यार करता हूं. मुझे पता है कि माफ़ी मांगने से मैंने जो किया है उसे बदला नहीं जा सकता। मुझे उम्मीद है कि हमारा परिवार ठीक हो जाएगा और समय के साथ, मैं आपका भरोसा वापस पा सकूंगा। उन्होंने आगे कहा ‘NVIDIA में मेरे कलीग्स, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जिनके साथ मैंने दशकों तक काम किया है, और दुनिया भर में हमारे बोर्ड, पार्टनर्स और शेयरहोल्डर्स आप मुझसे बेहतर के हकदार हैं। NVIDIA को लीड करना मेरी ज़िंदगी का सौभाग्य है। मेरी ज़िम्मेदारी आपकी सेवा करना और आपके भरोसे के लायक बनना है। मैं उस ज़िम्मेदारी को पूरा नहीं कर पाया हूं. मैं NVIDIA के लिए पूरी तरह से कमिटेड हूं और आपका भरोसा वापस पाने के लिए काम करूंगा।

उन्होंने कहा न्यूज़ रिपोर्ट्स में उठाई गई नेशनल सिक्योरिटी की चिंताओं के बारे में, NVIDIA के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने एक इंडिपेंडेंट इन्वेस्टिगेशन शुरू की है। मैं इन्वेस्टिगेशन को सपोर्ट करता हूं और पूरा कोऑपरेट करूंगा। मैं अपने देश और अपनी कंपनी से प्यार करता हूं, और मैं NVIDIA को प्रोटेक्ट करने और अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी को सपोर्ट करने के लिए कमिटेड हूं। मुझे अमेरिकन होने पर गर्व और शुक्रगुजार हूं। मेरे फ़ैसलों के लिए मेरा परिवार ज़िम्मेदार नहीं है। मैं जिम्मेदार हूं। प्लीज़ उन्हें प्राइवेसी दें।

इन आरोपों के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनसन हुआंग का समर्थन किया है। ट्रंप ने कहा कि जांच की खबर सामने आने के बाद से उन्होंने एनवीडिया सीईओ से बात नहीं की है। रिपोर्टरों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह हुआंग को एक अच्छा इंसान मानते हैं, लेकिन यह भी कहा कि किसी को नहीं पता कि पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। उन्होंने हुआंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अमेरिका के लिए शानदार काम किया है। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उन्हें पिछले साल मिली खुफिया जानकारी पर कार्रवाई नहीं करने का अफसोस है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। उन्होंने हुआंग को एक सम्मानित व्यक्ति भी बताया। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार शाम पत्रकारों के सवालों पर हुआंग के बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, चीन पहले ही एनवीडिया सीईओ को निशाना बनाने वाले जासूसी अभियान के आरोपों को खारिज कर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here