Home मुख्य ख़बरें कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 75 फीसदी की गिरावट, 517 करोड़...

कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में 75 फीसदी की गिरावट, 517 करोड़ रुपये से घटकर 130 करोड़ पर पहुंची राशि; प्रूडेंट ट्रस्ट का योगदान भी घटा

8
0

कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में बहुत बड़ी गिरावट आई है। कांग्रेस के चंदे में करीब 75 प्रतिशत की गिरावट आई है। कांग्रेस पार्टी को 20 हजार रुपए से ऊपर के चंदे से मिलने वाली रकम में करीब 75% की कमी आई है। 2025-26 में पार्टी को 130.69 करोड़ रुपए का चंदा मिला। जबकि 2024-25 में ये आंकड़ा 517.39 करोड़ रुपए था। पिछले एक दशक में कांग्रेस के चंदे में यह सबसे बड़ी सालाना गिरावट है।

चुनाव आयोग को सौंपी गई पार्टी की फाइलिंग के विश्लेषण से यह बात सामने आई है। चंदे में कमी की बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले फंड का कम होना है। यह पिछले एक दशक में पार्टी के चंदे में सबसे तेज गिरावट है। इससे बड़ी गिरावट 2015-16 में आई थी। उस वर्ष कांग्रेस का घोषित चंदा 86% गिरकर 141.46 करोड़ रुपए रह गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी को 2024-25 में 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे के रूप में 517.39 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, 2025-26 में यह रकम घटकर 130.69 करोड़ रुपये रह गई। यानी एक साल में पार्टी को करीब 386.70 करोड़ रुपये कम चंदा मिला। कांग्रेस को मिलने वाले चंदे में गिरावट की एक बड़ी वजह प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिलने वाली रकम का कम होना है। इस ट्रस्ट ने 2024-25 में कांग्रेस को 216.34 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन 2025-26 में इसका योगदान घटकर केवल 25 करोड़ रुपये रह गया। यानी ट्रस्ट से मिलने वाली रकम में करीब 88 प्रतिशत की कमी आई है।

कांग्रेस के चंदे में ताजा गिरावट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट की बड़ी भूमिका रही। ट्रस्ट का योगदान 2024-25 के ₹216.34 करोड़ से घटकर 2025-26 में ₹25 करोड़ रह गया। इसमें करीब 88% की गिरावट हुई। कांग्रेस की ताजा डोनेशन रिपोर्ट में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ही एकमात्र इलेक्टोरल ट्रस्ट दर्ज है। बड़े योगदानकर्ताओं में स्टार सीमेंट ने ₹5 करोड़ दिए। सज्जन भजांका ने ₹4 करोड़ और प्रेम कुमार भजांका ने ₹2 करोड़ का योगदान दिया। प्रूडेंट ट्रस्ट कंपनियों के चंदे का सबसे बड़ा कलेक्शन सेंटर है, जो पैसा इकट्ठा करके अपनी मर्जी से पार्टियों में बांटता है। पिछले 10 साल से इसका सबसे बड़ा फायदा BJP को मिलता रहा है।

हालांकि योगदान रिपोर्ट में कांग्रेस की कुल आय नहीं बताई गई है। कुल आय में छोटे चंदे, सदस्यता शुल्क, कूपन से मिली रकम और ब्याज भी शामिल होते हैं। कांग्रेस का 2025-26 का ऑडिटेड अकाउंट अभी अपलोड नहीं हुआ है। पार्टी की पूरी वित्तीय स्थिति जानने के लिए इस खाते की जरूरत होगी। 2024-25 में केवल कूपन से कांग्रेस को ₹350.12 करोड़ मिले थे।

चंदे के मामले में कांग्रेस बीजेपी से काफी पीछे है। वित्त वर्ष 2024-25 में भाजपा को 20 हजार रुपये से अधिक के चंदे के रूप में 6,074.02 करोड़ रुपये मिले थे। यह रकम कांग्रेस को मिले चंदे से करीब 12 गुना ज्यादा थी। हालांकि, वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भाजपा के चंदे का आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। निर्वाचन आयोग ने फिलहाल भाजपा की योगदान रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। पिछले 12 वित्त वर्षों के आंकड़ों में हर बार भाजपा को कांग्रेस से ज्यादा चंदा मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here