-गिरधौना मुक्तिधाम के पास ताश के पत्तों पर लग रहा था पैसों का दांव, ₹18 हजार नकद और तास पत्ती जब्त
विमल सोनी/बिलासपुर। जिले में जुआ और सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सकरी पुलिस ने ग्राम गिरधौना में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुक्तिधाम के पास ताश के पत्तों से रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹18,000 नगद और ताशपत्ती जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दी दबिश
सकरी पुलिस की 8 नवंबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 7 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम गिरधौना मुक्तिधाम के पास कुछ लोग ताशपत्ती से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर थाना सकरी पुलिस ने मौके पर जुआ रेड की कार्रवाई की और 15 लोगों को पकड़ा। पुलिस ने सभी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 1018/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. अशोक साहू (52 वर्ष), निवासी कोडापुरी।
2. शिवा विश्वकर्मा (23 वर्ष), निवासी गिरधौना।
3. रामकुमार यादव (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
4. मानसिंह (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
5. बुचनू यादव (42 वर्ष), निवासी गिरधौना।
6. दिलहरण सिंगरौल (39 वर्ष), निवासी गिरधौना।
7. शिवकुमार सारथी (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
8. तीजराम साहू (40 वर्ष), निवासी गिरधौना।
9. जितेन्द्र जायसवाल (21 वर्ष), निवासी गिरधौना।
10. विरेन्द्र सिंगरौल (20 वर्ष), निवासी गिरधौना।
11. शीतल सिंगरौल (28 वर्ष), निवासी गिरधौना।
12. छोटेलाल खूसरो (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
13. रोहित सिंगरौल (30 वर्ष), निवासी गिरधौना।
14. भुपेन्द्र कौशिक (28 वर्ष), निवासी गिरधौना।
15. धर्मेंद्र रजक (26 वर्ष), निवासी गिरधौना।
सभी आरोपियों का पता थाना सकरी, जिला बिलासपुर बताया गया है।
ये सामान हुआ जब्त
– नगद राशि: ₹18,000
– ताशपत्ती
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी संजय सिंदे के नेतृत्व में की गई।







