सारंगढ़ संवाददाता – लक्ष्मी नारायण लहरे
सारंगढ़ । सारंगढ़ जिला खाद्य अधिकारी जीआर कुर्रे जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ का अल्प समय में स्थानांतरण से समाज एवं कर्मचारियों ने खेद व्यक्त करते हुए ईमानदार जिम्मेदार संवेदनशील अधिकारी के रूप में शानदार सेवाएं देते हुए अनूठा उदाहरण देकर आम लोगों कर्मचारियों एवं समाज के प्रति उत्कृष्ट कार्य किये लेकिन शासन ने कुर्रे का स्थानांतरण से बेहद नाराजगी व्यक्त करते हुय कुर्रे के कार्यों ,सेवा भाव को सदैव याद रहने की बात कहे एवं उन्हें साधुवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए
छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन छग प्रदेश संयुक्त सचिव एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ छग लैलून कुमार भारद्वाज ने भी डीएफओ कुर्रे को मिलनसार जुझारू ईमानदार जिम्मेदार अधिकारी बताए उनके उत्कृष्ट सेवाओं के साथ सामाजिक जिम्मेदारी एवं कर्मचारियों के प्रति सदभावना पूर्ण कार्यों की जमकर तारीफ कर उन्हें धन्यवाद कहा एवं उनके आगे की सेवाएं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए
अध्यक्ष सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ श्री बी डी भारद्वाज ने भी आज कुर्रे के शासकीय कर्तव्यों को बेहतरीन सराहनीय बताया साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों के लिय समाज के अन्य अधिकारी कर्मचारियों के लिय प्रेरणाश्रोत कहा एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दिए उनकी सेवाओं को समाज सदैव स्मरण करेंगे अल्प समय में समाज के ऐसे ईमानदार उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी की स्थानांतरण से सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की उपस्थित समाज के सभी बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता एवं कर्मचारियों ने डीएफओ कुर्रे जी के कार्यों से प्रभावित सम्मान में आज दीपावली के बिजी शेड्यूल में सतनाम भवन कुटेला पहुंच कर सम्मान सह विदाई कार्यक्रम में पहुंचे सभी को डीएफओ कुर्रे जी ने एवं समाज के अध्यक्ष कर्मचारी संघ ने धन्यवाद दिए एवं सारंगढ़ को यह के सभी प्रबुद्ध आम लोग का स्नेह आशीर्वाद हमेशा याद करूंगा अच्छा अनुभव रहा सभी को दिल से धन्यवाद कहे गौरवान्वित महसूस किए सभी को आभार एवं प्रेरणामय कार्य बताते हुए सतनामी विकास परिषद सारंगढ़ बी डी भारद्वाज उपाध्यक्ष एड रमेश अनंत सचिव तेजश्वर रात्रे कर्मचारी संघ प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज जी एडवोकेट श्री ऊधो राम कोसले पूर्व अध्यक्ष के एल जांगड़े पूर्व अध्यक्ष शंकर जांगड़े दबी संख्या में। समाज के कर्मचारी नेता पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे







