संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर। यादव समाज कल्याण समिति रतनपुर के तत्वावधान में गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को मनाई जाएगी। इस संबंध में पदाधिकारियों की बैठक कर आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।
इस वर्ष गोवर्धन पूजा 9 और 10 नवंबर को मनाई जाएगी, लेकिन यादव समाज कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बैठक में सभी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को ही बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।
गोवर्धन पूजा विधि-विधान से कर नगर, राज्य एवं देशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए कामना की जाएगी।
उक्त गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में सर्व यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश यदु जी उपस्थित रहेंगे।
गोवर्धन पूजा में यादव समाज कल्याण समिति, नवयुवक यादव समाज एवं यादव महिला समिति के सभी पदाधिकारी व सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे। साथ ही रतनपुर नगरवासियों से भी विनम्रपूर्वक अपील की जाती है कि आप सभी गोवर्धन पूजा में परिवार सहित सम्मिलित होकर अपने और अपने परिवार के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें।
दिनांक – 10.11.2026
दिन – मंगलवार
समय – सुबह 10.00 बजे
स्थान – यादव समाज प्रांगण
(राधा कृष्ण मंदिर / बुढ़ा महादेव मंदिर के पास)







