Home कोरबा SECL के एसएलआरएम सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची कर्मचारियों की...

SECL के एसएलआरएम सेंटर में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची कर्मचारियों की कॉलोनी

4
0

गुरदीप सिंह/कोरबा –

कुसमुंडा क्षेत्र के आदर्श नगर स्थित एसएलआरएम सेंटर में मंगलवार की रात अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों को देख आसपास रहने वाले एसईसीएल कर्मचारियों के परिवारों में दहशत फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी एसईसीएल अधिकारियों और दमकल विभाग को खबर दी। दमकल की गाड़ियों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया जा रहा है कि यह सेंटर लंबे समय से बंद पड़ा था और अंदर जमा कचरे के कारण आग भड़क उठी। गनीमत रही कि आग सेंटर के बाजू में स्थित कर्मचारियों के मकानों तक नहीं पहुंची, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here