युसूफ खान/कुसमी, 11 नवंबर 2026।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के अंतर्गत आज कुसमी मंडल में मंडल स्तरीय जनचौपाल-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की रक्षा तथा प्रत्येक नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित रखने के प्रति आम जनता को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के माध्यम से मतदाता सूची के अद्यतन, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में सुनिश्चित करने, मतदाता सूची में संभावित विसंगतियों की पहचान करने तथा नाम जोड़ने, सुधारने एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने कहा कि मतदान का अधिकार भारतीय लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण ताकत है। प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का समान अवसर मिलना चाहिए। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल जिम्मेदारी है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम त्रुटिवश मतदाता सूची से छूटना नहीं चाहिए।
कांग्रेस पार्टी का यह अभियान केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास है।
कार्यक्रम मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष श्री हरीश मिश्रा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष तथा जनचौपाल प्रभारी श्री राजेन्द्र भगत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुजसम नजर , जिला कांग्रेस कमेटी सचिव श्री संतोष इंजीनियर , विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बुनकर , पार्षद श्री वाहिद अली , महामंत्री राशिद आलम ,श्री नितीश तिर्की , पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री जावेद रहमानी , मंडल अध्यक्ष श्री फरीद खान , मंडल अध्यक्ष श्री पंकज दुबे , मंडल अध्यक्ष श्री सिराजुल , महिला कांग्रेस शहरी अध्यक्ष हसीना मैडम , महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष श्रीमती फिलोमीना , श्री विक्रम गुप्ता , श्रीमती अनीता भगत , श्रीमती नयन तारा , श्री सागर यादव , श्री प्रमोद कुमार , श्री मनीष कुमार , श्री नंद कुमार , श्री अंकित , श्री अनुराग सिंह , श्री सादाब अंसारी , श्री जसीम , श्री रमेश पांडे , श्री हीरा साहू जी, श्री अर्जुन , श्री शुकुल राम , श्री प्रभु सोनवानी , श्रीमती बबली एक्का , श्रीमती विनिता टोप्पो , श्रीमती सकीला , श्री रंजीत मिंज , श्री कुमार साह राम पैकरा एवं श्री लोरंग सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे गांव-गांव, घर-घर और बूथ स्तर तक पहुंचकर आम नागरिकों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक करेंगे तथा मतदाता सूची से संबंधित समस्याओं के निराकरण में सहयोग करेंगे।
कांग्रेसजनों ने एक स्वर में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की गरिमा और जनता के मताधिकार की सुरक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य के साथ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा एवं अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ।







