Home चर्चा में रतनपुर में धूमधाम से मनाया गया सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा उत्सव, दूसरे वर्ष...

रतनपुर में धूमधाम से मनाया गया सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा उत्सव, दूसरे वर्ष भी उमड़ा आस्था का सैलाब

8
0
रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
रतनपुर | रतनपुर वार्ड क्रमांक 8 भेड़िमुड़ा में सार्वजनिक लक्ष्मी पूजा उत्सव का शानदार दूसरा वर्ष बड़े ही धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
पूजा पंडाल में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई, जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य यजमान सुमन कश्यप एवं अग्निवेश कश्यप ने सपत्नीक पूजन-अर्चन किया। समस्त मोहल्लेवासियों के सहयोग से पूरा आयोजन सफल हुआ।
इस 5 दिवसीय उत्सव में बच्चों से लेकर महिलाओं का विशेष ध्यान रखते हुए कुर्सी दौड़, मटका फोड़ एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उपहार प्राप्त किए। बच्चों की खुशी और महिलाओं के उत्साह ने पूरे उत्सव में चार चांद लगा दिए।
पूजा के दौरान भजन-कीर्तन, आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया। वार्ड सहित पूरे रतनपुर के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया। देर शाम तक पंडाल में भक्तों की भीड़ बनी रही। पूरे मोहल्ले को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था।
आयोजन समिति ने बताया कि यह उत्सव आपसी भाईचारा, एकता और धार्मिक आस्था को मजबूत करने के लिए मनाया जाता है। समस्त मोहल्लेवासियों के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष और भी भव्य रूप में मनाया जाएगा।
अंत में मुख्य यजमान एवं आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और मोहल्लेवासियों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here