Home चर्चा में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया...

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईव्हीएम – व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

10
0

संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल

जिला सक्ती, 13 नवम्बर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन द्वारा जिले के राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने आयोग द्वारा निर्धारित मापदंड अनुरूप ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनो के सुरक्षित रख-रखाव करने हेतु संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान राजनीतिक दलों से श्रीमती रश्मि गबेल, श्री दिलेश्वर यादव, श्री प्रमोद गबेल, श्री फणीश साहू, श्री श्यामकुमार केंवट, श्री संतोष कुमार सोनी, श्री विजय कुमार मौर्य, श्री जगेश्वर सिंह सहित निर्वाचन कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर श्री श्रवण गभेल एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here