Home चर्चा में संकुल खमतराई में शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मना दीपावली...

संकुल खमतराई में शैक्षणिक योजनाओं की समीक्षा के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मना दीपावली मिलन समारोह

7
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। संकुल केंद्र खमतराई स्थित शासकीय हाई स्कूल परिसर में संकुल स्तरीय प्रधान पाठकों की आवश्यक समीक्षा बैठक एवं दीपावली मिलन समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने उपस्थित सभी संस्था प्रमुखों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बैठक के दौरान शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन और विद्यालयों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर शालाओं में नियमित प्रार्थना सभा शेड्यूल के पालन, 30 सितंबर तक निर्धारित पाठ्यक्रम की पूर्णता की स्थिति, बच्चों में गणितीय कौशल विकसित करने हेतु 20 से 25 तक पहाड़ा पठन अभ्यास, मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के सुचारू संचालन तथा स्कूलों में जर्जर भवनों की अद्यतन जानकारी और मॉडल बालिका शौचालय निर्माण की पूर्णता पर विशेष रूप से फोकस किया गया। इसके साथ ही शिक्षकों के लंबित पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर भी चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान डिजिटल मॉनिटरिंग को गति देते हुए ‘लइका चीन्हारी ऐप’ पर शाला त्यागी, अप्रवेशी एवं दिव्यांग बच्चों की जानकारी शत-प्रतिशत अद्यतन करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित न रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने कहा कि इस तरह के दीपावली मिलन आयोजनों से आपसी संवाद में सहजता आती है और सभी संस्था प्रमुखों को एक परिवार व टीम वर्क के रूप में कार्य करने की नई ऊर्जा व प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर टिकेश्वरी चंद्राकर प्राचार्य, प्रधान पाठक गण नर्सिंग दास मानिकपुरी, लक्षण लहरी, अरविंद वैष्णव, तारावती बंजारे, दिगम्बर बरीहा व सी एल एनेश्वरी, लायक सिंह डहरिया ,सीमा राठौर,तारकेश्वर डडसेना,पुनेश्वर साहू ,हेमा बंजारे ,भूषण जलछत्री, सौरभ साहू एवं शाला विकास समिति सदस्य गण सरपंच प्रतिनिधि बिशन लहरी,सनत कुमार साहू,कोमल नारायण साहू,सीताराम साहू, जितेंद्र साहू ,सुशील कुमार लहरी आदि की उपस्थिति रही

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here