Home कोरबा बांकी मोंगरा नगर पालिका कार्यालय के पीछे बांसबाड़ी में सजी कथित मुर्गा-दारू...

बांकी मोंगरा नगर पालिका कार्यालय के पीछे बांसबाड़ी में सजी कथित मुर्गा-दारू पार्टी, आखिर किसके सौजन्य से हुई महफिल?

2
0
नए सीएमओ के स्वागत की खुशी या पुराने सीएमओ की विदाई का जश्न? नए सीएमओ और इंजीनियर की मौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज
बांकी मोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा कार्यालय के पीछे स्थित बांसबाड़ी में कथित मुर्गा-दारू पार्टी की चर्चा इन दिनों नगर में सुर्खियां बटोर रही है। इस कथित महफिल को लेकर नगर पालिका के नए सीएमओ की उपस्थिति और स्वागत-अभिनंदन की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि इस आयोजन में नए सीएमओ के साथ नगर पालिका के इंजीनियर एवं अन्य स्टाफ भी मौजूद रहे। वहीं इंजीनियर शिवा देव बर्मन (ENG) की उपस्थिति भी विशेष रूप से चर्चा का विषय बनी हुई है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह आयोजन किसके सौजन्य से किया गया था? क्या नए सीएमओ के आगमन पर स्वागत-अभिनंदन के रूप में मुर्गा-दारू की महफिल सजाई गई थी, या फिर पुराने सीएमओ की विदाई की खुशी में यह आयोजन हुआ?
नगर पालिका कार्यालय के ठीक पीछे कथित तौर पर हुई इस पार्टी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि आयोजन के वास्तविक उद्देश्य, आयोजक और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
फिलहाल सवाल बरकरार है—यह स्वागत समारोह था, विदाई समारोह था या फिर कुछ और?
अब देखना होगा कि नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले पर क्या सफाई देते हैं और पार्टी के सौजन्यकर्ता का नाम कब सामने आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here