रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी
कोरबाभांवर । आज रविवार की सुबह मनीकंचन मॉर्निंग योगा ग्रुप के सदस्यों ने मॉर्निंग वॉक के दौरान अनूठी पहल की। सदस्यों ने कोरबा भांवर रोड वार्ड नं. 1 के तालाब में श्रमदान कर तालाब की साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।
सुबह-सुबह जब लोग अभी नींद से उठ ही रहे थे, तब योगा ग्रुप के सदस्य हाथों में झाड़ू, फावड़ा और टोकरी लेकर तालाब पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर तालाब के किनारे फैली गंदगी, प्लास्टिक, पॉलीथिन, सूखे पत्ते और कचरा साफ किया। करीब एक घंटे तक चले श्रमदान में तालाब का किनारा पूरी तरह साफ हो गया।
*”स्वच्छ तालाब, स्वस्थ रतनपुर *
ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि तालाब सिर्फ पानी का स्रोत नहीं है, बल्कि हमारी धरोहर है। अगर तालाब साफ रहेगा तो आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहेगा और मच्छर-जनित बीमारियों से भी बचाव होगा।
सदस्यों ने वहां मौजूद लोगों से अपील की कि तालाब में कचरा, प्लास्टिक और पूजा सामग्री न डालें। तालाब को साफ रखना सिर्फ नगर पालिका की नहीं, हम सभी की जिम्मेदारी है।
लोगों ने की सराहना
सुबह वॉक पर निकले लोगों ने योगा ग्रुप की इस पहल की जमकर सराहना की। कई स्थानीय लोगों ने भी श्रमदान में हाथ बंटाया। लोगों का कहना था कि अगर हर वार्ड में इस तरह की पहल हो तो कोरबाभांवर सच में स्वच्छ और सुंदर बन जाएगा।
ग्रुप के सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे हर रविवार को किसी न किसी सार्वजनिक स्थान की सफाई करेंगे और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे,,
मणिकंचन मॉर्निंग योगा ग्रुप रतनपुर के सदस्य जिन्होने स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई श्री ईश्वर ठाकुर, श्री रामशरण उइके, श्री मदन जायसवाल, श्री कन्हैया लाल यादव श्री सौखीलाल सोरठे, श्री सालिकराम मरकाम, श्री यागवेन्द्र कुमार डिक्सेना ,श्री कुमार सिंह मरावी,श्री सत्यनारायण खरे, श्री दौलत राम पटेल , श्री कैलाश नगर्ची, श्री संतोष यादव, श्री दीपक कुमार साहू, श्री सुनील कमलसेन
श्री राजा यादव, श्री अमित आगरे, श्री राजकुमार प्रजापति,श्री मायाराम निर्मलकर , श्री अन्नू तिवारी ,श्री रवि गन्धर्व,श्री जगमोहन सिंह, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री ध्रुवा सिंह,श्री धन सिंह,श्री शिवकुमार नगर्ची, श्री चंद्रभान सिंह, श्री प्रताप सिंह, श्री आशीष गुप्ता श्री कमल सोनी





