संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
श्रद्धा आपकी और सेवा राणी सती दीदी जी की !
दादीजी के दरबार में हजारों-लाखों अर्जियां लगी हुई हैं
न्यूज जांजगीर-चांपा । श्रीनारायणी धाम सेवा समिति द्वारा संचालित श्री राणी सती दादीजी मंदिर , चांपा-जांजगीर नैला छत्तीसगढ़ श्रद्धालुओं के लिए आस्था , श्रद्धा और विश्वास का एक प्रमुख केंद्र बन गया हैं । यहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दादीजी के दिव्य स्वरुप का दर्शन-पूजन करने के लिए पहुंचते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण होने की अर्जी भी लगाते हैं ।
मंदिर समिति के प्रमुख महेंद्र मित्तल ने शशिभूषण सोनी को बताया कि जो भी श्रद्धालु भक्त , दादी भक्त या सनातन धर्म प्रेमी किसी भी प्रकार के कष्ट , दुःख , तकलीफ , परेशानियों से ग्रस्त हैं , वे दादीजी के दरबार में आएं और दादीजी के समक्ष एक अर्जी जरुर लगाएं । उन्होंने कहा कि हमारी मानना हैं कि अर्जी लगाने से सभी दुःखी जनों का दुःख दर्द दूर हो जाता हैं और काम बनता हैं । यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानियां हैं । जैसे कि
बच्चों के विवाह में बाधा,
संतान प्राप्ति में विलंब,
व्यापार में घाटा या रुकावट, नौकरी में समस्या, प्रमोशन में रुकावट,आर्थिक तंगी,
स्वास्थ्य संबंधी परेशानी
,पारिवारिक कलह , मनोकामना पूर्ण न होना,अन्य किसी भी प्रकार की परेशानियां हो
तो दादीजी के दरबार में आएं और दादीजी के समक्ष एक अर्जी जरुर लगाएं ।
आखिरकार अर्जी कैसे लगाएं
सबसे पहले अपनी एक समस्या सादे कागज पर लिखें।
नारियल को लाल कपड़े में रखें ।
अपनी लिखी गई अर्जी को नारियल के साथ रखें ।
लाल कपड़े को अच्छे से बांधकर गांठ लगा दें ।
और अंत में राणी सती दादीजी , लछनपुर ,चांपा स्थित के दरबार में आकर उसी अर्जी को समर्पित करें और जब तक आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होने न पाएं तब तक प्रार्थनाएं करें ।
दादीजी की कृपा से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं ।
मन की शांति मिलती हैं।
परिवार में सुख-शांति आती हैं।
रुके हुए कार्य बनने लगते हैं।
दादीजी संकटों को दूर करती हैं
जीवन में सुख , समृद्धि और खुशहाली तभी आती हैं , जब दादीजी की कृपादृष्टि से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं । इस संबंध में श्री नारायणी धाम सेवा समिति के प्रमुख महेंद्र – सावी मित्तल तथा सदस्यों ने प्रिंट मीडिया के सहयोगी लेखक शशिभूषण सोनी को बताया कि मंदिर में दर्शन ,अर्जी , पूजा-अर्चना की समुचित व्यवस्था हैं । श्रद्धालुओं की सेवा ही समिति का मुख्य उद्देश्य हैं – श्रद्धा आपकी और सेवा हमारा, यही मुख्य लक्ष्य हैं ।







