Home चर्चा में कर्मा विद्यालय समोदा में बाल दिवस पर हुआ चार्ट वितरण एवं ...

कर्मा विद्यालय समोदा में बाल दिवस पर हुआ चार्ट वितरण एवं बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ, प्रदर्शनी

3
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग,कर्मा विद्यालय समोदा में शनिवार को बाल दिवस के अवसर पर चार्ट वितरण एवं  भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा इस दौरान एक अनूठी पहल करते हुए सभी उपस्थित शिक्षकों द्वारा बच्चों को तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया, जिससे कार्यक्रम में पारिवारिक और आत्मीय माहौल बन गया।
इस अवसर पर  नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन को अपने आदर्श के रूप में प्रस्तुत किया। बच्चों ने मनमोहक गीत, सुंदर कविताएं और प्रेरणादायक भाषण देकर सबका मन मोह लिया। छोटे बच्चों ने । इस दौरान आयोजित विशेष प्रतियोगिताओं में जलेबी खाओ प्रतियोगिता,  में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने बचपन की यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम में बच्चों को शैक्षणिक चार्ट वितरित किए गए, जिससे वे सामान्य ज्ञान, एवं विज्ञान के विविध पहलुओं को सरलता से समझ सकें।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रदर्शित करते हुए विद्यालय में एक भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक चित्र, ज्ञानवर्धक चार्ट और बेहतरीन विज्ञान मॉडलों को देखकर वहां  बेहद प्रसन्न हुए और विद्यार्थियों की मुक्तकंठ से सराहना की।
इस बाल दिवस समारोह का एक अन्य आकर्षण का केंद्र रहा 
इस सफल और भव्य आयोजन में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख रूप से उपस्थित – श्री नंदकुमार साहू संचालक, श्रीमती नम्रता देवांगन प्रिंसपल, शिक्षकगण श्री हितेश कुमार साहू, पूजा साहू, श्रीमती टिकेश्वरी मानिकपुरी, श्रीमती सुमन चक्रधारी, वंदना साहू, संजना साहू, पूर्णिमा साहू, पुष्पा साहू, सावित्री साहू, केयर टेकर श्रीमती सरोजिनी सोनी, श्रीमती यशोदा सेन उपस्थित थे।
विद्यालय की प्राचार्य  एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के समर्पित सहयोग और कुशल मार्गदर्शन से यह बाल दिवस समारोह ऐतिहासिक और अत्यंत सफल रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसपल श्रीमती नम्रता देवांगन ने सभी का आभार व्यक्त किया और बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here