Home चर्चा में 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन

26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन

6
0

पेंड्रा संवाददाता – दीपक कश्यप

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही | 15 नवंबर 2026
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में आयोजित 26वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप 2025-26 का सफलतापूर्वक समापन हुआ। 13 से 15 नवंबर तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 26 जिलों की 364 बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी खेल प्रतिभा, दमखम, कौशल एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. (आईएएस) के मार्गदर्शन एवं सहयोग से जिले में प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता में राजनांदगांव नगर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं रायपुर जिला की टीम द्वितीय स्थान पर रही। गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रायपुर जिला की टीम चतुर्थ स्थान पर रही।
प्रतियोगिता का अंतिम परिणाम इस प्रकार रहा—
प्रथम स्थान – राजनांदगांव नगर
द्वितीय स्थान – बिलासपुर जिला
तृतीय स्थान – गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही
चतुर्थ स्थान – रायपुर जिला

समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिए गौरव का विषय रहा। तीन दिनों तक चले इस खेल महाकुंभ ने प्रदेश की बालिका खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच प्रदान किया। प्रतियोगिता के माध्यम से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा बालिका खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई।छत्तीसगढ़ राज्य जूनियर बालिका कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य समापन हुआ

पुरस्कार वितरण समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगरपालिका गौरेला के अध्यक्ष श्री मुकेश दुबे जी गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला के कलेक्टर श्री विजय दयाराम के सर मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे सर विक्रांत अंचल सर डिप्टी कलेक्टर सिरमौर सर जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश चतुर्वेदी जी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री सरदार इकबाल सिंह जी श्री दिनेश चंद्रवंशी जी कोषाध्यक्ष श्री राकेश कश्यप जी श्री मनीष श्रीवास जी समाज सेवी श्री पवन सुल्तानिया जी उपस्थित थे।आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री राकेश जलान जी,अध्यक्ष नगरपालिका परिषद पेण्ड्रा,आयोजन निरीक्षण अधिकारी श्रीमती सीमा डेविड मैडम उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here