Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 19 नवंबर से बारिश के आसार;...

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 19 नवंबर से बारिश के आसार; 2 दिन भारी वर्षा की चेतावनी

7
0

रायपुर. छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे ठंड महसूस होने लगी है. सुबह और रात के वक्त लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं. इस बीच मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. ठंड के बीच बारिश के संकेत हैं. फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है. लेकिन 4 दिनों के बाद बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 25 दिन से कम में तीसरा तूफान की दस्तक होने जा रही है. रविवार को बना वायुमंडलीय डिप्रेशन आज चक्रवाती तूफान में बदलने के आसार हैं. वहीं 17 नवंबर को यह गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है, जिसे संभावित नाम अकवान दिया जा सकता है. अनुमान है कि इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और उत्तरी भिगने की संभावना है.

संभावित साइक्लोन अकवान के प्रभाव से दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 19 नवंबर से बारिश हो सकती है. 19-21 नवंबर के दौरान प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी. वहीं 20 नवंबर को दक्षिणी, जबकि 21 नवंबर को उत्तरी इलाके में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा में भी बारिश को लेकर आशंका जताई गई है. यहां 18 नवंबर से बारिश का दौर देखने को मिलेगा. 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसे देखते हुए ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here