Home चर्चा में छत्तीसगढ पटवारी संघ के ऑदोलन के समर्थन मे प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन

छत्तीसगढ पटवारी संघ के ऑदोलन के समर्थन मे प्रदर्शन कर सौंपेंगे ज्ञापन

5
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग-छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन के प्रांतीय व जिला ईकाई के निर्देशानुसार राजस्व पटवारियों के ऑदोलन का सम्मानजनक समाधान कर दंडात्मक कार्यवाहियां निरस्त करने एवं प्रदेश के शासकीय सेवकों व पेंशनरों को केंद्र के समान देय दिनांक से तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता एरियर्स सहित प्रदान करने की दो सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन ईकाई आरंग के समस्त कर्मचारी-अधिकारीगण दिनांक 18 नवंबर 2026 सांकेतिक आक्रोश रैली निकाल कर शाम चार बजे माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी आरंग को सौंपकर उक्त मांगो को पूर्ण करने निवेदन करेगी
फेडरेशन संयोजक माणिक लाल मिश्रा,सहसंयोजक शैलेन्द्र शुक्ल, टेपेन्द्र बैस, महासचिव संतलाल साहू,प्रवक्ता ओंकार प्रसाद वर्मा,रामकुमार सिन्हा,अरविन्द वैष्णव, प्रफुल्ल कुमार मांझी,केशव कुमार डहरिया,बद्रीप्रसाद टंडन,धनेश कुमार बघेल, राहुल जोशी,नंदकिशोर गिलहरे,आदि ने सभी कर्मचारी अधिकारियों उक्त कार्यक्रम मे अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here