Home कोरबा बीएड की क्लास में हुई स्वादिष्ट व्यंजनों की स्पर्धा, पुरस्कृत हुआ लिट्टी-चोखा...

बीएड की क्लास में हुई स्वादिष्ट व्यंजनों की स्पर्धा, पुरस्कृत हुआ लिट्टी-चोखा और मीठी भात समेत जायके का कौशल

6
0
कोरबा। शनिवार को कमला नेहरू महाविद्यालय में व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के शिक्षा संकाय में आयोजित स्पर्धा में बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया और स्वादिष्ट पकवानों का स्टाॅल लगाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ प्रशांत बोपापुरकर ने किया। इसके साथ ही निर्णायक की भूमिका में रहीं शिक्षा संकाय प्रभारी डाॅ भारती कुलदीप एवं सहायक प्राध्यापक शंकरलाल यादव ने व्यंजनों का निरीक्षण कर प्रदर्शन का अंकन किया। इस अवसर प्राचार्य की अगुआई में वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष बीके वर्मा, भूगोल विभागाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने भी जायके का आनंद लेते हुए पाक कौशल पर इन विद्यार्थियों की प्रस्तुति और कौशल पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्यक्त की।
स्पर्धा में हिस्सा लेने वाले प्रशिक्षार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इनमें बी.एड. द्वितीय वर्ष की समूह 1 में शामिल ममता पैगवार व सुजाता यादव (शाही टुकड़ा) प्रथम, मनीष पासवान का लिट्टी चोखा एवं छत्तीसगढ़ी डिश के लिए निशा एवं इशिका नम्रता द्वितीय स्थान, नेहा साहू (विभिन्न प्रकार के व्यंजन) एवं सपना रानी – (मीठा चावल) के लिए तृतीय स्थान दिया गया। इसी तरह बी.एड. प्रथम वर्ष में कुणाल देवांगन की दही-सब्जी एवं नन्ही कुमारी के शकरकंद हलवा को प्रथम, गुनगुन के अइरसा, आदित्य गुप्ता की खिचड़ी व लस्सी तथा शिफा फातिमा की वेज बिरयानी से सजे समूह को द्वितीय स्थान और समूह 3 में शामिल अमित कुमार के चाट, शिखा साहू का समोसा रोल और तुलसी एवं सुनीता राठिया के गुझा तृतीय स्थान दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिक्षा संकाय के प्राध्यापकों में डाॅ अंजू खेस्स, डाॅ प्रीति द्विवेदी, डाॅ रश्मि शुक्ला, श्रीमती अनिता यादव, नितेश यादव एवं राकेश गौतम उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here